शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर डीएम-कप्तान सडकों पर

0
167

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। आगामी 14 फरवरी को उत्तरकाशी की तीन विधानसभाओ में निर्वाचन शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने को लेकर जिला मुख्यालय में पुलिस एवं पैरामेडिकल ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर उत्तरकाशी पुलिस व आई०टी०बी०पी० मातली के जवानों द्वारा उत्तरकाशी बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान जवानों ने स्थानीय नागरिकों को विधानसभा सामान्य चुनाव के दृष्टिगत शासन द्वारा प्रदेशभर में श्आदर्श आचार संहिताश् का पालन करने तथा निर्वाध,निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने साथ ही अपने मत का प्रयोग जरुर करने की अपील की गई। कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के चलते आमजन को कोविड अनुरुप व्यवहारों (मास्क,सामाजिक दूरी, नियमित साफ-सफाई आदि) के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। फ्लैग मार्च में एस०डी०एम० भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑप्सध्यातायात प्रशान्त कुमार, व०उ०नि० प्रकाश राणा, उ०नि० आईटीबीपी उमराव सिंह सहित पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY