कुंवर प्रणव के खिलाफ आक्रोश

0
121

रूड़की। खानपुर से भाजपा विधायक कुवर प्रणव के खिलाफ जिस तरह से वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने खुला मोर्चा खोल रखा है और उन्होंने वहां विकास को आगे बढाने के लिए खुद के पैसे से अपने कदम आगे बढा रखे हैं उससे कुवर प्रणव चैम्पियन की नींद उडी हुई है औॅर यही कारण है कि उमेश के साथ आने वाले लोगों को चैम्पियन के लोग आंतकित करने का तांडव कर रहे हैं लेकिन उनका साफ कहना है कि वह उमेश कुमार के साथ खडे हुये हैं। वहीं आज रुड़की के दुर्गा कॉलोनी स्थित जनरल विपिन रावत स्मृति पार्क में खानपुर के भाजपा विधायक कुँवर प्रणव का पुतला फूंककर सीधेतौर पर चैम्पियन के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है और यह भी अल्टीमेटम दिया कि है कि अगर भाजपा ने कुंवर प्रणव चैम्पियन को टिकट दिया तो इलाके में भाजपा का विरोध होगा। कुंवर प्रणव के खिलाफ दिखाई दी इस बगावत से भाजपा को भी अब मंथन व चिंतन करना पडेगा कि आखिरकार इलाके की जनता चैम्पियन से क्यों नाराज है और पांच साल में अगर चैम्पियन ने इलाके में कोई विकास नहीं किया तो यह सीट उसके लिए खतरा खडा कर सकती है?
दरअसल कुँवर प्रणव के उत्तराखंड को अपमानजनक शब्द कहने के प्रकरण को लेकर स्थानीय जनता में लंबे समय से आक्रोश है। स्थानीय जनता का कहना है कि यदि भाजपा कुँवर प्रणव या उनकी पत्नी किसी को भी टिकट देती है तो विरोध किया जाएगा। आपको बता दें कि विवादित बयानों के लिए हमेशा ही चर्चा में रहने वाले कुँवर प्रणव का हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने जय श्री राम न कहकर जय वीर गुर्जर कहने की पैरवी की थी वहीं मीडियाकर्मी पर भी भड़क गए थे। आज जनता ने कुँवर प्रणव के प्रति आक्रोश के चलते पुतला दहन किया और भाजपा से कुँवर प्रणव या उनकी पत्नी को टिकट न देने की बात कही। पूर्व आर्मी कैप्टन वेदप्रकाश भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड का अपमान करने वाले विधायक को जनता बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगी। जनता में भारी आक्रोश है यदि भाजपा इसके बाबजूद कुँवर प्रणव या उनकी पत्नी को टिकट देती है तो भाजपा का भी विरोध किया जाएगा।
वहीं पूर्व रिटायर्ड कैप्टन कुशालसिंह रावत, शिवसिंह का कहना है कि भाजपा को ऐसे विधायक को चेहरा नही बनाना चाहिए जिसने उत्तराखंड का अपमान किया है। इस मौके पर रि. केप्टन वेदप्रकाश भट्ट , वीर चक्र केप्टन कुशाल सिंह रावत , रि.कैप्टन दिनेश रावत , रि.मेजर दिनेश नेगी ,रि. कैप्टन पीएस रावत , अमर सिंह बिष्ट , रि.कैप्टन आंनद बाफिला ,रि. कैप्टन आरडी भट्ट , रि. कैप्टन शिव सिंह ,रि. कैप्टन सुरेन्द्र नेगी ,विधाता नेगी ,राधिका शर्मा , उर्मिला पांडेय , मोहम्मद अकबर , आकिल अहमद ,नदीम ,गुलजार , अकरम , देवेन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY