देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है और स्टिंग आपरेशन में इसका खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि चूक ही नहीं एक काम किया गया है और यह कोई चूक नहीं बडी साजिश है और पीएम को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार की साजिश थी जो स्टिंग के माध्यम से उजागर हुआ है।
यहां रिस्पना पुल स्थित एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को रोकना यह स्पोन्शर्ड था और एसएचओ व डीएसपी और आला अधिकारियों ने अनदेखा किया और कोई कार्यवाही नहीं की गई और पंजाब सरकार का षडयंत्र था और मिलीभगत है और नवजोत सिंह सिद्धू ड्रामा बता रहे है और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कह रहे है कि बम नहीं फटा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूट का प्लान दिया गया था और पंजाब की कांग्रेस सरकार बेनकाब हुई है और प्रदर्शनकारियों को हटाने के बजाय उनके साथ पुलिस चाय पी रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसा क्या था पीएम की सुरक्षा में इतनी लापरवाही बरती गई और स्टिंग में पीएम की रैली से पूर्व आला अधिकारियों को बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक एक गंभीर मामला है और कांग्रेस की सरकार की ओर एक पार्टी के नहीं पूरे देश के संवैधानिक पद के प्रधानमंत्री है और उनके आगमन पर इस प्रकार की हरकत करना एक काला अध्याय है। कांग्रेस के आलाकमान को सामने आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इस प्रकार की हरकतें करती आ रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। प्रधानमंत्री व सेना के खिलाफ बोलना कांग्रेस की आदत बन गई है और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खडा करती है और कांग्रेस के आला कमान को सामने आना चाहिए और इस साजिश का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था और लोगों ने शहादत दी और उसके बाद एनडीए की सरकार केन्द्र में थी और राज्य का गठन किया और रोजगार के लिए उद्योग लगाये गये और अटल ने राज्य के विकास को आगे बढाने का काम किया और सैनिक बाहुल्य प्रदेश है और सैनिकों के लिए वन रैक वन पेंशन नरेन्द्र मोदी सरकार ने दिलाया और योग को पूरे विश्व में मान्यता मिली और ऑल वेदर रोड का 9० प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हल्द्वानी आये तो उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन का काम ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक चल रहा है और टनकपुर बागेश्वर 155 करोड की रेेलवे लाइन की योजना धरातल पर उतरेगी और लखवाड जल विद्युत परियोजना को कई दशकों को लंबित था और इसे हरी झंडी मिली है और केदारनाथ नये स्वरूप में, बद्रीनाथ धाम के लिए 25० करोड की स्वीकृति दी गई है और दून के एयरपोर्ट और विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों को मानदेय में बढोत्तरी की गई है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिर से भाजपा सत्तासीन होगी और राज्य के विकास के लिए काम किया जायेगा। इस अवसर पर देश दिल में लिए बढती है भाजपा, किया है करती है करेगी सिर्फ भाजपा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में जो भी जन प्रतिनिधि जहां का होता है उसकी जिम्मेदारी भी होती है और एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अब किसी भी प्रकार की कोई जांच नहीं होगी आचार संहिता लग चुकी है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता में सबकी पावर सील हो जाती है और मैं प्राइवेट गाडी से ही आया हूं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
