मास्क न पहनने वालों का किया चालान

0
114

विकासनगर (मनोज सैनी)। प्रदेश में जहां एक और कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है वही कोतवाली विकासनगर पुलिस भी इसे लेकर काफी सख्त नजर आ रही है। कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार को सड़क पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान करने के साथ ही उन्हें मास्क वितरण किया।
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए विकासनगर बाजार में उपजिलाधिकारी विकासनगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर व कोतवाल विकासनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया गया। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी लोगों को मास्क पहनने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। कार्यवाही के दौरान मास्क न पहनने वालो के खिलाफ चलान काटने के साथ ही फ्री मास्क वितरित किये गए।

LEAVE A REPLY