देहरादून(संवाददाता)। रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्व सत्यापन अभियान चलाकर उल्लंघन करने वाले 77 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत की गई कार्यवाही करते हुए चालान कर 7,7०,००० रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
यहां वर्तमान में जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2०22 के परिपेक्ष्य मे जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु एवं बाहरी व्यक्तियों ध्किरायेदारों के सत्यापन हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु कडे आदेश- निर्देश जारी किये गये हैं, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष रायपुर अमरजीत रावत द्वारा स्वयं के नेतृत्व में मयूर विहार क्षेत्र, ऋषि नगर,वाणी विहार, जैन प्लॉट में लगातार मिल रही शिकायतों बाहरी व्यक्तियों ध्किरायेदारों के सत्यापन हेतु ०6 टीमों का गठन किया गया।इस अवसर पर गठित पुलिस टीम ने प्रात: 6.०० बजे के समय आकस्मिक रूप से सत्यापन अभियान चलाया गया, पुलिस टीम द्वारा करीब 235 मकानों को चैक किया गया जिसमें से 77 मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नही कराया गया था, जिनका मौके पर पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधिनियम की धारा 52(2) 83 में 1०-1० हजार का कुल 7,7०,००० रुपये का कोर्ट का चालान किया गया ,भविष्य में भी रायपुर पुलिस द्वारा सर्च सत्यापन अभियान जारी रहेगा ।
इस अवसर पर सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर, अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के साथ आशीष रावत मय पुलिस टीम, अर्जुन सिंह गुसाईं चोकी प्रभारी मयूर विहार मय पुलिस टीम, वेद प्रकाश मय पुलिस टीम, नरेंद्र चौधरी, राजेंद्र कुमार चौकी प्रभारी मालदेवता मय पुलिस टीम, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी थाना रायपुर मय पुलिस टीम शामिल रही।
