नशा माफियाओं का अंत करना मिशन: भट्ट

0
121

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। नैनीताल के पुलिस कप्तान पंकज भट्ट को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जब तैनाती दी थी तो उन्हें एक ही टास्क दिया था कि जनपद की युवा पीढी को नशे के दलदल से बचाना उनका पहला विजन होना चाहिए क्योंकि आज की युवा पीढी से ही भविष्य का उत्तराखण्ड सवरेगा। सीएम के नशामुक्त राज्य के सपने को साकार करने के लिए पुलिस कप्तान ने एक बडी रणनीति के तहत अपनी टीमों को मैदान में उतार दिया और एक रणनीति के तहत पुलिस व एसओजी की टीम ने लगभग 9० लाख रूपये की स्मैक के साथ दो शातिर नशामाफियाओं को दबोच लिया जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस कप्तान का साफ अल्टीमेटम है कि नैनीताल में नशा माफियाओं का अंत करना ही उनका पहला और आखिरी मिशन है।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद में पंकज भट्ट को पुलिस कप्तान की कुर्सी पर आसीन करने के दौरान उन्हें टास्क दिया था कि वह जनपद को नशामुक्त करें। मुख्यमंत्री के सपने को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने एसओजी व जनपद की सभी पुलिस टीमों को नशा तस्करों व उनके गैंग पर बडा प्रहार करने के लिए उन्हें मैदान में उतारा और बीते रोज पुलिस कप्तान पंकज भट्ट को एक गुप्त सूचना मिली कि बरेली का एक बडा नशा माफिया अपने साथियों के साथ जनपद में स्मैक बेचने के लिए आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान ने एसओजी व हल्द्वानी इंस्पैक्टर को नशा माफियाओं की घेराबंदी के आदेश दिये और पुलिस टीम ने बेल बाबा हल्द्वानी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो कार से उतरकर भागने लगा उसे जब दबोचा तो उसने अपना नाम बरेली निवासी सारिक अली बताया जबकि उसका दूसरा साथी साहिद था जो बनभूलपूरा निकला जिनकी तलाशी ली तो उनके पास से आधा किलो से ज्यादा स्मैक बरामद हुई जबकि उनका एक साथी बरेली निवासी असद पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने बताया कि नशा माफिया यह स्मैक बरेली से खरीदकर हल्द्वानी के शिक्षण संस्थानों, शापिंग मालों व बस्ती वालों को बेचने के लिए आये थे तथा पहाड के पिथौराढ़, अल्मोडा और बागेश्वर में ऊंचे दामों पर स्थानीय ड्रग पैडलरों को बेचने की बात बताई है। कप्तान ने बताया कि नशा माफिया ड्रग बरेली से पहाडी क्षेत्र में बेचते हैं जिससे उन्हें तीन गुना फायदा होता है। उन्होंने बताया कि इन तस्करों के बैंक खातों की सम्पत्तियों की जांच कर इन पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया जायेगा। कप्तान के नशामुक्त ऑपरेशन का इकबाल नव वर्ष में लालकुंआ में देखने को मिला था जहां नशा तस्करों से तीन सौ सोलहा ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस कप्तान पकंज ने अल्मोडा जनपद में अपनी तैनाती के दौरान जिस तरह से आये दिन नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया उससे नशा तस्करों में कप्तान का एक बडा डर देखने को मिला था और अब पुलिस कप्तान ने संकल्प लिया है कि नैनीताल जनपद को वह नशामुक्त करने तक चैन से नहीं बैठेंगे।

LEAVE A REPLY