पांच माह की सत्ता से धामी पर जनविश्वास

0
122

राज्यवासियों का विश्वास पुष्कर के लिए बन सकता है वरदान
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में डबल इंजन सरकार के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल से राज्य की जनता इतनी आक्रोशित हो गई थी कि उसने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया था और राज्यवासियों के इस मन को भापकर कांग्रेस के बडे नेता कभी भी इन पूर्व मुख्यमंत्रियों के भ्रष्टाचार, घोटाले व हैरान करने वाले बयानों पर कभी भी आक्रमक नहीं होते थे लेकिन जैसे ही सत्ता की कमान भाजपा हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी के हाथों में दी तो उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में जिस तेजी के साथ राज्यवासियों का दिल जीतने का मिशन शुरू किया उसमें वह सफल होते चले गये। कुमांऊ से आने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बात का इल्म था कि अगर उन्होंने सिर्फ खुद को कुमांऊ का ही नेता समझा तो उससे समूचे गढवाल नाराज हो जायेगा इसी के चलते उन्होंने अपने शासनकाल में गढवाल व कुमांऊ की खटास को खत्म किया और दोनो मण्डलों में विकास योजनाओं को हरी झंडी दी तो उससे धामी पर जनविश्वास बढने लगा और यह जनविश्वास 2022 के विधानसभा चुनाव मंे पुष्कर सिंह धामी के लिए एक बडा वरदान बन सकता है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के संग्राम में भारतीय जनता पार्टी, धामी सरकार के पाँच माह के कामों को लेकर जनता जर्नादन के बीच जा रही है। सत्तर विधानसभाओ में भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर जनता में जोश भरने के लिए जुट गए हैं, इसमें युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी भी अपने शीर्ष नेतृत्व से भी संवाद कर राज्य के लिए व अपने लिए रोड मैप का खाका तैयार करवा रहे है।
राज्य में इन दिनों विजय संकल्प यात्रा चल रही है, जहाँ यात्रा पहुँच रही है वहाँ लोगों का रैला जुट रहा है। तो वही कांग्रेस भी परिवर्तन रैली निकाल रही है लेकिन रैली में भीड़ भी मात्र दहाई अंक पर ही सिमट रही है। भाजपा का बढता जनाधार देखकर कांग्रेस सकते में है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी सरकार के काम और भाजपा के बढते जनाधार के बूते 2022 में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के आसार साफ दिखाई दे रही है।
युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड राज्य विकास की नयी इबारत लिख रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य,इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर स्वरोजगार सहित तमाम क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन हो रहे है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी युवाओं से खुलकर बात कर रहे है तथा स्वरोजगार योजना पर उनसे जानकारी भी हासिल कर रहे है, जिससे युवा भी अपने को आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी की बढती लोकप्रियता से यही लगता है कि 2022 में उत्तराखंड पूरी तरह से भगवामय होने जा रहा है। धामी ऐसे वक्त में मुख्यमंत्री बने जब राज्य की जनता दो दो मुख्यमंत्रियो से त्रस्त रही,लेकिन धामी ने मुख्यमंत्री के सुख को त्याग कर जनता के बीच पहुँच कर जनता की नाराजगी को दूर करने में काफी हद तक सफलता हासिल की है।

LEAVE A REPLY