सेवाभाव से सरकार चला रहे मुख्यमंत्री

0
149

किरन शर्मा
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आपका प्यार व आशीर्वाद के लिए आभारी हूं गोलज्यू की पवित्र धरती भाई बैण को मेरा नमस्कार व नान तीना को प्यार आशीर्वाद। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में भी कुमायूं का योगदान रहा है और पंडित बद्री घर पांडे और कुली बेगार प्रथा का अंत किया गया और पुराना नाता रहा है और गहरा नाता रहा है और पुरानी यादें ताजा होना स्वाभाविक है। उत्तराखंड के गर्व के साथ मेरी भावनायें जुड़ जाती है और यहां 17 हजार करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है और बेहतर कनेक्विटी, बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने वाले है।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के लिए नये साल की सौगात लेकर आया हूं दो हजार करोड की योजना लेकर आ रहे है और हल्द्वानी में पानी सीवरेज सडक पार्किंग स्ट लाईट में अभूतपूर्व सुधार होगा। उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए विकास कार्यों पर अनेक काम करने पर जोर दिया है। उत्तराखंड का दशक है और यहां के लोगों का सामर्थय उत्तराखंड का दशक बनायेगा। उत्तराखंड की मिटटी की ताकत को जानता हूं और चार धाम महा परियोजनाओं और रेल मार्ग बन रहे है और हाइड्रो प्रोजेक्ट बन रहे है और उत्तराखंड में टूरिज्म सैक्टर का हो रहा है विकास और लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है और पर्यटकों के लिए सुविधाये और होम स्टे की सुविधायें भी एक है।
उन्होंने कहा कि यहां हर्बल उत्पाद पैदा हो रहे है और आज की परियोजनायें इन सबसे जुडी हुई है और राज्यवासियों को बधाई दी और कहा कि हिमालय की ताकत को जानते है और राज्य से कितनी ही नदियां निकलती है और दो धाराये और देखी है और एक धारा पहाड को विकास से वंचित रखो और पहाड के विकास के लिए दिन रात एक कर दो।
उन्होंने कहा कि पहली धारा वाले लोग पहाड के विकास से वंचित रहना चाहते है और वह हमेशा दूर भागते रहे और सैकडों गांवों की कई पीढियां अच्छी सुविधा के अभाव में कहीं और जाकर बस गये है और संतोष है कि उत्तराखंड के लोग उनका कच्चा चिटठा खोल चुके है। जगजीवन राम सरकारी मेडिकल कालेज की आधारशिला रखी गई है और इससे जनता को लाभ होगा। नौ हजार करोड रूपये के प्रोजेक्ट सडक निर्माण से जुड़े है और सडकों के अलावा 151 पुलों का कार्य किया जा रहा है। मानसखंड सडकों से वंचित रहा और वाल वेदर रोड पर काम किया और सड़क बनाई और आगे भी काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अफवाह फैलाने की दुकान खोल दी है और उसी अफवाह को सच मानकर चिल्लाते रहे और टनकपुर बागेश्वर को लेकर उत्तराखंड विरोधी भ्रम फैला रहे है। इस रेल लाइन पर जल्दी से काम हो सके। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल मार्ग बन रहा है और यह शिलान्यास के पत्थर नहीं है जो डबल इंजन की सरकार पूरा करेगी। उत्तराखंड दो दशक पूरे कर लिये है और ऐसी सरकार वाले थे उत्तराखंड को लूट लो मेरी सरकार बचा लो ऐसे भी लोग सरकार में रहे और यहां के लोगों की सेवा करना है।
उन्होंने कहा कि वह जीजान से जुटा हुआ हूं। मूल सुविधाओं का अभाव दिया और हम हर वर्ग व क्षेत्र को सुविधायें देने का काम कर रहे है अभाव में रखने की राजनीति का सबसे नुकसान किसी को भुगतना पड रहा है और रसोई में धुंआ, समस्या माता बहिनों और कच्ची छत से पानी टपका और इलाज के लिए पैसे नहीं है और चिंता माता को ही होती है और सात सालों में इन समस्याओं को जड से दूर करने का प्रयास किया है और हर घर नल से जल ऐसा ही एक प्रयास है। देश के पांच करोड से अधिक परिवारों को पाइप से पानी मिल रहा है और हल्द्वानी व जगजीतपुर के आसपास के क्षेत्रों का विकास व पीने का पानी उपलब्ध कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि यह योजना इतने साल से अटकी है और यह अधूरा है और उनका परमानेंट काम रहा है और पूर्व की सरकारों ने इसे अटकाया है और लखवाड परियोजना का शिलान्यास हुआ है और वह भी उनकी ही बदौलत लटका रहा है। 1976 में इस परियोजना के बारे में सोचा गया था और 46 साल बाद केन्द्र सरकार ने इसके काम का शिलान्यास किया है। जो काम 46 साल किये गये वह गुनाह है या नहीं गुनाह करने वालों को सजा मिलनी चाहिए और उत्तराखंड की दो दो पीढियों का नुकसान हुआ है और ऐसा पाप करने वालों का माफ नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जो लोग पहले सरकार में थे तो क्या यह परियोजना का काम नहीं किया गया और उन्होंने कहा कि बीते सालों से भारत पर्यावरण संरक्षण करने का काम कर रहा है और पावर सरप्लस स्टेट के रूप में काम करेंगें और यह बिजली उद्योगों व स्कूल कालेजों, अस्पतालों को मिलेगी और गंगोत्री से गंगा सागर तक गंदे नालों की संख्या कम हो रही है। नैनीताल के झील के संरक्षण के लिए काम किया जायेगा और टूरिस्टों के लिए सुविधा होना आवश्यक है और सड़कें चौडी हो रही है और वह अपने साथ नये टूरिस्ट लेकर आ रही है। मोबाइल कनेक्टिवटी बढ़ रही है और मेडिकल सुविधायें विकसित हो रही है और इसका लाभ उत्तराखंड के युवाओं व नौजवानों को इसका लाभ मिलेगा और काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ रही है और जागेश्वर व बागेश्वर का विकास किया जायेगा और क्षेत्र को पहचान भी मिली है और विकास योजनाओं को डबल इंजन की सरकार खर्च कर रही है और स्थानीय उद्योगों के लिए नई संभावनायें बनती है और सरकार पूरी तरह से खडी है और सस्ता लोन दिया जा रहा है और किसान क्रेडिट कार्ड से मदद दी जा रही है और राज्य के गरीबों के लिए बैंकों के दरवाजें खोल दिये है और बाधा उनके रास्ते में न आये और जिसके लिए जीजान से जुटे है और आयुष व सुगंधित के लिए एक पहचान है और इससे सैकडों लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सीमावर्ती राज्यों की उपेक्षा की है और अनदेखा किया गया और सेना व सैनिकों को इंतजार कराया और वन रैंक वन पेंशन व सेना व वीर सैनिकों को अपमान किया है और कुमायूं रेजीमेंट भी एक है और आपके सपने हमारे संकल्प है आपकी इच्छा हमारी प्रेरणा है और आवश्यकता हो पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनायेगा। 2०22 की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि युवा और कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केन्द्रीय मंत्री अजय भटट, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ ंिसंह रावत, विजय बहुगुणा, सतपाल महाराज, डा. हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, माला राज्य लक्ष्मी, अजय टम्टा आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY