देहरादून(संवाददाता)। पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड-पे 46०० सौ दिये जाने का शासनादेश न होने पर पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सिस्टम के खिलाफ बगावत कर दी है और उनके इस आंदोलन में उनका साथ देने के लिए आम आदमी पार्टी और उक्रांद भी आगे आ गई है। पुलिस जनों के परिवारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय कूच किया और जहां पर पुलिस ने सुभाष रोड के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की व नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये और कुछ देर वहां पर धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने सभी को वापस गांधी पार्क भेज दिया और पुलिस के परिजन वहीं धरने पर बैठे रहे और कहा कि जब तक शासनादेश जारी नहीं हो जाता तब तक वह यहां पर धरने पर बैठे रहेंगें। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को अपना समर्थन दिया। यहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों के परिजन गांधी पार्क में इकटठा हुए और वहां पर पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे 46०० रूपये का लाभ दिये जाने का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और बाद में पुलिस जनों के परिवारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय कूच किया और जहां पर पुलिस ने सुभाष रोड के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की व नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस दौरान यूकेडी सहित अन्य संगठनों ने पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद दिवस पर पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे 46०० रूपये का शासनादेश लागू करने की घोषणा की गई लेकिन आज तक इस ओर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जो चिंता का विषय है। इस अवसर पर परिजनों ने कहा कि लगातार इसके लिए संघर्ष किया जा रहा है लेकिन आज तक इस पर कोई कार्य नहीं हो पाया है। धरने पर आप के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने भी पुलिस परिजनों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर परिजनों ने कहा कि जल्द ही ग्रेड पे 46०० रूपये को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा और इसके लिए नये सिरे से रणनीति तैयार की जायेगी।
इस अवसर पर यूकेडी के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि लगातार यूकेडी इस मामले को लगातार उठाती आ रही है और मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे 46०० रूपये देने की घोषणा की थी लेकिन उसका आज तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है और कोटद्वार में मेडिकल कालेज खोलने के लिए कैबिनेट मंत्री के गुस्से के बाद तीसरे दिन शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे देने का शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूकेडी पुलिस कर्मचारियों के परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस अवसर पर अनेकों पुलिस कर्मचारियों के परिजन शामिल रहे।
