देहरादून(संवाददाता)। पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे 46०० रूपये का लाभ दिये जाने का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर पुलिस जनों के परिवारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किया और जहां पर पुलिस ने हाथी बड़कला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की व नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस दौरान यूकेडी सहित अन्य संगठनों ने पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को अपना समर्थन दिया। वहीं काफी देरतक हंगामा करने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। यहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों के परिजन गांधी पार्क में इकटठा हुए और वहां पर पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे 46०० रूपये का लाभ दिये जाने का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और बाद में पुलिस जनों के परिवारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किया और जहां पर पुलिस ने हाथी बड़कला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की व नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस दौरान यूकेडी सहित अन्य संगठनों ने पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद दिवस पर पुलिस कर्मचारियों को ग्रेड पे 46०० रूपये का शासनादेश लागू करने की घोषणा की गई लेकिन आज तक इस ओर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जो चिंता का विषय है। परिजनों ने कहा कि लगातार इसके लिए संघर्ष किया जा रहा है लेकिन आज तक इस पर कोई कार्य नहीं हो पाया है।
परिजनों ने कहा कि जल्द ही ग्रेड पे 46०० रूपये को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा और इसके लिए नये सिरे से रणनीति तैयार की जायेगी। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया और बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर अनेकों पुलिस कर्मचारियों के परिजन शामिल रहे।
