देहरादून(संवाददाता)। बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने व रोजगारी भत्ते की मांग को लेकर राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी सत्य के कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया और जहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस दौरान तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की के बाद सभी वहीं धरने पर बैठ गये।
यहां कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र कुमार सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया और जहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस दौरान तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की के बाद सभी वहीं धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा क एक महीने के भी 7० प्रतिशत मूल निवासियों को नौकरी दी जाये और इसका शासनादेश शीघ्र जारी किया जाये। वक्ताओं ने कहा कि 12वीं या उससे कम पढे हुए बेरोजगारों को पांच हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाये और ग्रेजुएट को 1० हजार एवं पोस्ट ग्रेजुएट को 15 हजार बेरोजगारी भत्ता दिया जाये और कहा कि जल्द ही इस ओर कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर अनेेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
