पोलियो दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

0
125

काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कार्बेट द्वारा विश्व पोलियो दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सदस्यों द्वारा लोगों को पोलियो से बचाव रोकथाम एवं पोलियो की दो बूंद दवा के विषय में जानकारी दी गई। क्लब के अध्यक्ष ब्रहमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पोलियो की दवा बच्चों के लिए अत्यधिक आवश्यक है। प्रत्येक माता-पिता समय से इस दवा को पिलाने का ध्यान रखें लापरवाही ना बरतें और समाज के अन्य लोगों को भी सजग करें।
बता दें कि रोटरी कार्बेट समाज सुधारक संस्था के रूप में सदैव समाजोपयोगी एवं स्वास्थ संबंधी कार्य निरंतर कार्य कर रहा है। रोटरी पल्स पोलियो हेल्थ एवं हाइजीन कमेटी के प्रमुख डॉ नरेश मेहरोत्रा ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी गंभीर बीमारी को समयानुसार एवं सजगता पूर्वक दवा के सेवन से रोका जा सकता है। इसके लिए जागरूक रहने की एवं स्वास्थ्य संबंधित संदेशों को ज्यादा से ज्यादा प्रसारित किए जाने की। यात्रा चंद्र पेट्रोल पंप से प्रारंभ हुई इस अवसर पर सचिव रो. पंकज भल्ला,रोहित मेहरोत्रा,डॉक्टर इला मेहरोत्रा . बीएसए सेठी अरुण भक्कू,रागिनी भक्कू,अंकुर टंडन,डॉ सोनल अग्रवाल आदि रोटेरियंस एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY