देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड क्रांति दल ने बेलगाम होती महंगाई , निरंतर पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई एवं बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ राजधानी में बैलगाडियों से रैली निकालकर विरोध दर्ज किया गया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
यहां दल के जिला अध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर शहर में बैलगाडिय़ों से रैली निकाली गई और रैली प्रिंस चौक ,तहसील चौक, दर्शन लाल चौक ,घंटाघर ,गांधी पार्क, परेड ग्राउंड, कचहरी तक आयोजित की गई। इस अवसर पर रैली में केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि महंगाई एवं बेरोजगारी अपने चरम स्तर पर पहुंच गई है जिससे जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है लेकिन केंद्र एवं राज्य दोनों सरकारों को महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई उपाय न करना अत्यंत खेद जनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर युवा केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उक्रांद जनता की मांग और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं स राज्य की हालत देखकर हम उसको सुधारने के लिए सड़कों पर संघर्ष करते हैं किंतु अब अवसर आ गया है कि राष्ट्रीय पार्टियों को उत्तराखंड से बाहर कर दें। इस अवसर पर पछवादून के जिलाध्यक्ष गणेश काला ने कहा कि बेरोजगारी क्या आंकड़ा प्रदेश का सर्वोत्तम स्तर पर पहुंच गया है और हमारी राज्य सरकार बेरोजगारी को कम करने के लिए गंभीर नहीं है।
इस अवसर पर परवादून के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने सबको हैरान कर दिया है पेट्रोल और डीजल बढऩे से सभी वस्तुओं की कीमत बढ़ गई है जिससे आम आदमी की जिंदगी दुश्वार हो गई हैस इस अवसर पर केंद्रीय संगठन मंत्री अनिल डोभाल ने कहा कि आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी के लिए हम ठोस विकल्प के रूप में जनता के बीच में भागीदारी करने को तैयार हैं, जनता उक्रांद पर विश्वास करें तो हम दीर्घकालीन नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी पर काबू पा सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जनता अब राष्ट्रीय पार्टियों के चलावे में नहीं आने वाली महंगाई और बेरोजगारी की जननी राष्ट्रीय पार्टियां हैं और राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा बेरोजगारी और महंगाई जैसे दानव का संघार केवल क्षेत्रीय पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं स इस अवसर पर जिले की कार्यकारी अध्यक्ष किरन रावत ने कहा कि महंगाई ने सभी घरों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस बात को भली भांति जान रही हैं इस बार दिवाली पर महंगाई ने जनता का दिवाला निकाल दिया है,राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं से महिलाएं एवं युवा बेरोजगारी और महंगाई का हिसाब लेंगे।
इस अवसर पर दल के वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन, केंद्रीय उपाध्यक्ष ललित बिष्ट एवं किशन सिंह मेहता , केंद्रीय महामंत्री प्रताप कुमार सिंह, सुनील ध्यानी, केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, संगठन मंत्री संजय बहुगुणा,राजेश्वरी रावत, किरन रावत, शकुंतला रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, विपिन रावत , जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी सिंह ,कोषाध्यक्ष मुकेश कुंद्रा, प्रचार सचिव जितेंद्र, कैलाश राणा, विनीत सकलानी,जब्बर सिंह पावेल, प्रीति थपलियाल, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुलोचना, सविता श्रीवास्तव, सीमा रावत नीलम रावत, अंजू चौहान, शबनम आर्य मीनू थपलियाल, सुरेश आर्य , देवेंद्र रावत, वरुण शर्मा, केंद्रपाल ,अनिरुद्ध काला ,प्रवीण रमोला ,भूपेंद्र पटवाल, राजेंद्र गुसांई आदि उपस्थित थे।
