काशीपुर(राजू अनेजा)। नगर निगम द्वारा नगर के विभिन्न संगठनों एवं आई एम ए के साथ एक बैठक कर डेंगू से रोकथाम एवं बचाव के लिए सहयोग एवं सुझाव मांगे तथा जल जनित और मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए जागरूक किया।
मेयर उषा चौधरी एवं नगर आयुक्त विवेक राय के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में आयोजित एक बैठक के दौरान नगर आयुक्त विवेक राय ने नगर के विभिन्न संगठनों एवं आईएमए के डॉक्टरों से डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक रॉय ने कहा कि नगर निगम काशीपुर का मकसद है कि नगर को पूर्ण रूप से साफ एवं स्वच्छ रखा जाए तथा वर्तमान में डेंगू एवं मलेरिया जैसी घातक मच्छर जनित बीमारियों सर पूर्ण रूप से काबू पाया जाए परंतु यह जब भी संभव है जब नगर का प्रत्येक व्यक्ति नगर निगम की इस मुहिम में अपना पूर्ण रूप से सहयोग दें उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा लगातार नगर के चप्पे-चप्पे पर कीटनाशकों का छिड़काव एवं फागिंग करवाई जा रही है परंतु नगर को स्वच्छ रखने में क्षेत्रवासियों को भी अपने घर आंगन के साथ-साथ अपने गली मोहल्लों को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखना होगा। इस दौरान बैठक में शामिल विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने नगर निगम द्वारा नगर को स्वच्छ रखने की चलाई गई मुहिम में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया वही बैठक में उपस्थित चिकित्सको व प्उं के लोगो का निष्कर्ष था कि अधिकतर मरीज ठाकुरद्वारा व जसपुर से आ रहे है फिर भी नगर को संक्रामक रोगों से मुक्त् रखने के लिए जो भी सहयोग बन पड़ेगा वह हर संभव प्रयास करेंगे इस दौरान नगर आयुक्तत विवेक राय ने पत्रकारों को अवगत कराते हुए बताया कि नगर को साफ व स्वच्छ रखने केेे साथ ही संक्रामक रोगों से लोगों को बचानेे का युद्धध स्तर पर प्रयाास किया जा रहा है उन्होंनेअवगत कराया कि ट्रेन व बस से मच्छरों के आने के दृष्टिगत रेलवे व रोडवेज के साथ भीअलग से बैठक की जाएगी। इस दौरान रोटरी क्लब लायंस क्लब आई एम ए काशीपुर डेवलपमेंट सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य एवं नगर निगम कर्मी मौजूद रहे।
