मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर गरजी आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियां

0
1

देहरादून(नगर संवाददाता)। आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों ने मानदेय बढ़ोत्तरी सहित अनेक मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले राजधानी में जोरदार नारेबाजी के बीच रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। यहां आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में सभी परेड ग्राउंड में इकटठा हुई और वहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस ने सभी को हाथीबड़कला के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस में तीखी झड़प हुई और सभी वहीं पर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगी।
इस अवसर पर रेखा नेगी ने कहा है कि लंबे समय से मानेदय बढ़ोत्तरी की मांग की जा रही है लेकिन सरकार की ओर से आश्वासन दिए गए लेकिन आज तक मांगों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों में व्यापक रोष बना हुआ है। जिलाध्यक्ष पिंकी सिंह ने कहा है कि सरकार केवल आश्वासन देकर झुनझुना पकड़ाने का काम लगातार आंगनवाडी कार्यकत्र्रियों के लिए करती आ रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आर पार का आंदोलन किया जाएगा, इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों के मानदेय में राज्य सरकार द्वारा 14० रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की जाए और केंद्र सरकार को रूपए 15० प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजा जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों को बिना किसी अर्हता पूरी किए बिना सेवानिवृत होने पर 1० लाख देने का जीओ होने के बाद ही विभाग द्वारा रूपए तीन सौ कटौती का प्रस्ताव पारित किया जाए, अन्यथा हमारे खाते से रूपए तीन सौ की कटौती नहीं की जाए। ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़े जाने की मांग की गई। इस अवसर पर सहित प्रदेश भर से आई आंगनवाडी कार्यकत्र्रियां उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY