आखिर कुंभकर्णीय नींद से जागा सिस्टम
तो किस सिंडिकेट के इशारे पर हो रहा था अवैध खनन?
विकासनगर के ढकरानी में हो रहे अवैध खनन के काले साम्राज्य से जब ‘क्राईम स्टोरी’ ने पर्दा उठाया तो उसके बाद सिस्टम कुंभकर्णीय नींद से जाग उठा और उसके बाद उन्होंने अवैध खनन को लेकर जो एक्शन लिया वह कई सवालों को जन्म दे गया। अवैध खनन का मायाजाल इतना बडा था कि उसे देखकर यह आभास हो रहा था मानो राज्य के अन्दर न तो सरकार और न ही सिस्टम अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर नकेल लगाने के लिए आगे आ रहा था जिसके चलते खनन माफियाओं ने यमुना के स्वरूप के अस्तित्व को जिस तरह से तार-तार कर रखा था उसको लेकर वहां के लोगों के मन में भी सिस्टम को लेकर एक बडी नाराजगी पनप रही थी। सवाल खडे हो रहे थे कि आखिरकार जब राजधानी के अन्दर अवैध खनन करने वाले माफियाओं के मन में सरकार का कोई डर नहीं है तो फिर शंकायें उठनी तय थी कि आखिरकार इन खनन माफियाओं को पर्दे के पीछे रहकर वो कौन सा सिंडिकेट एक ऑक्सीजन दे रहा है जिसके चलते खनन माफिया खुलेआम दिन-दहाडे़ नदियों का सीना चीरकर सरकार का सफेद सोना चोरी करने के एजेंडे पर आगे बढ़कर वो तांडव कर रहे हैं जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अवैध खनन करने वालों पर आखिरकार सरकार चोरी के मुकदमें दर्ज कराने के लिए क्यों आगे आने से बचती है यह उसकी मंशा पर सवाल खडे कर रहा है।
विकासनगर। ढकरानी में अवैध खनन का मायाजाल इतना बडा हो गया कि उसकी गूंज भले ही इलाके में हर तरफ सुनाई दे रही हो लेकिन सरकार और सिस्टम को इस अवैध खनन के तांडव की गूंज क्यों सुनाई नहीं पड रही है यह हैरान करने जैसा ही दिखाई देता है। अवैध खनन करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह सरेआम दिन निकलते ही यमुना का सीना चीरने के लिए आगे बढ़ निकलते हैं और जिस दरिंदगी से वह नदियों में अवैध खनन का काला कारोबार कर रहे हैं उससे साफ नजर आ रहा था कि खनन माफियाओं को कोई न कोई सिंडिकेट ऐसा साथ दे रहा था कि खनन माफियाओं को सरकार और सिस्टम का कोई भय नहीं था। हालांकि ‘क्राईम स्टोरी’ ने जब अवैध खनन की मायाजाल को बेनकाब किया तो उसके बाद खनन महकमे और ढकरानी बीट चौकी पुलिस ने अवैध खनन के खेल को नेस्तनाबूत करने के लिए तीन पट्टों को सीज किया तो आठ ट्रैक्टरों को भी खनन से भरा देख उसे सीज कर यह बता दिया कि इलाके में अवैध खनन का धंधा किस तरह से चल रहा था।
विकासनगर स्थित ढकरानी क्षेत्र में नदियों का सीना चीरकर अवैध खनन के काले कारोबार को जब वीडियो मे कैद कर सरकार और सिस्टम को आईना दिखाया गया कि किस तरह से खनन माफिया यमुना नदी के अस्तित्व पर ग्रहण लगा रहे हैं तो इस अवैध खनन के मायाजाल को बेनकाब करने के लिए ‘क्राईम स्टोरी’ ने एक पहल की और जब यह खबर सिस्टम के कानो में गूंजी तो उसके बाद खनन महकमे के अफसर ने अपनी टीम के साथ ढकरानी में अवैध खनन के काले खेल को देखने के लिए अपने कदम आगे बढाये और उन्होंने वहां तीन पट्टों में अनियमिततायें पाये जाने पर उसे सीज कर दिया और नदी में पांच ट्रैक्टरों में भरे खनन पर उसे भी सीज कर दिया गया। वहीं ढकरानी बीट पुलिस ने भी अवैध खनन से भरे तीन ट्रैक्टरों को सीज कर खनन माफियाओं में एक बडा हडकम्प मचा दिया। सवाल यह उठे कि आखिरकार मीडिया ने जब आईना दिखाया तो उसके बाद सिस्टम अपनी कुंभकर्णीय नींद से जागा और उसके बाद उसने एक्शन लेने के लिए कार्यवाही की। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस खनन महकमे पर अवैध खनन को रोकने का जिम्मा है वह आखिरकार यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ अपना एक्शन लेने से क्यों पीछे रह रहा था?
