गोदियाल ने लोकायुक्त बनाने का खेला मास्टर स्ट्रोक

0
46

सत्ता में आने पर कांग्रेस बनायेगी सशक्त लोकायुक्त
कंाग्रेस के घोषणा पत्र में होगा लोकायुक्त का वायदा
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड बनने के बाद से ही राज्य के अन्दर भ्रष्टाचार और घोटालों का काला खेल आज तक बदस्तूर जारी है। भाजपा के एक्स सीएम सेवानिवृत्त मेजर जनरल ने अपने शासनकाल में लोकायुक्त का गठन करके देशभर में अपने नाम का यह कहकर डंका बजा दिया था कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी नई जंग लडने के लिए आगे आ गये हैं। भाजपा की सत्ता जाते ही कांग्रेस ने खण्डूरी के लोकायुक्त को रद्दी की टोकरी में डाल दिया था और उसके बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आवाम से वायदा किया था कि उनकी सरकार सत्ता में आई तो लोकायुक्त का गठन सौ दिन के भीतर कर दिया जायेगा। भाजपा की सरकार सत्ता मे आई थी तो आवाम को उम्मीद थी कि लोकायुक्त का गठन होगा लेकिन भाजपा ने आवाम से किये गये वायदे को हवा मे उडा दिया था। उत्तराखण्ड में नौ साल से भाजपा की सरकार है लेकिन सरकार ने लोकायुक्त बनाने के लिए कभी भी दो कदम भी आगे नहीं बढाये और दावा वह उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार व घोटालामुक्त करने का लगातार करती आ रही है? वहीं अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने एक बडा मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए आम जनमानस से वायदा किया है कि अगर विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनी तो सशक्त लोकायुक्त का गठन करके राज्य मे फैले भ्रष्टाचार और घोटालों पर बडा प्रहार किया जायेगा।
उत्तराखण्ड में पिछले काफी समय से एक बार फिर राज्य के अन्दर सशक्त लोकायुक्त का गठन करने की आवाज बुलंद होती जा रही है। सवाल खडे हो रहे हैं कि जब लोकायुक्त का कार्यालय बनाकर उस पर अब तक करोडो रूपये खर्च कर दिये गये तो फिर लोकायुक्त की तैनाती क्यों नहीं की जा रही है। पिछले काफी समय से कुछ संगठन राज्य में लोकायुक्त के गठन को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते आ रहे हैं और उन्होंने दो टूक कहा है कि राज्य के अन्दर लोकायुक्त का गठन होना चाहिए नहीं तो वह आंदोलन की राह पर चल पडेंगे। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी एक बडा मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए आम जनमानस से वायदा किया है कि अगर राज्य में भाजपा की राज्य की सरकार सत्ता मे आई तो सशक्त लोकायुक्त का गठन किया जायेगा और राज्य के अन्दर फैले भ्रष्टाचार और घोटालेबाजों की नाक में नकेल डालकर उन्हें संदेश दिया जायेगा कि अब राज्य के अन्दर भ्रष्टाचार और घोटालों का काला खेल नहीं चलेगा?
कांग्र्रेस के कद्दावर नेता प्रीतम सिंह भी बार-बार राज्य के अन्दर सशक्त लोकायुक्त का गठन करने की मांग बुलंद करते आ रहे हैं और उनका कहना है कि जब राज्य के अन्दर भ्रष्टाचार और घोटालों को खत्म करने के लिए सरकार वचनबद्ध है तो फिर वह राज्य के अन्दर पिछले नौ साल से लोकायुक्त का गठन करने से क्यों बचती आ रही है जिससे यही नजर आ रहा है कि सरकार की मंशा लोकायुक्त का गठन करने में नहंी है? अब जैसे-जैसे उत्तराखण्ड के अन्दर विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं उसको लेकर कांग्रेस व विपक्ष के सभी दल सरकार को भ्रष्टाचार व घोटालों पर घेरने के लिए आगे बढ़ चुके हैं?

LEAVE A REPLY