पोस्टर, बैनर सड़कों से हटाने पर

0
48

हरक दहाडे़ः बौखला गई सरकार
घेराव से पहले उड़ता रहा लोकतंत्र का मजाक
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड़ कांग्रेस ने राज्य के अन्दर भ्रष्टाचार, घोटाले, अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर कुछ मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए लोकभवन का घेराव करने के लिए पिछले कुछ दिनों से अपनी रणनीति बनानी शुरू की थी। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने इस घेराव से सरकार को अपनी ताकत दिखाने के लिए अपने आपको आगे झोंक दिया। नेताओं का साफ आरोप है कि बहन-बेटियों पर बढ़ रहे अपराध को रोकने में भाजपा सरकार की विफलता के विरोध में कांग्रेस अब राज्य से सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आज बडा संकल्प लेगी। हैरानी वाली बात है कि सुबह ही शहर की सड़कों पर कांग्रेस के इस घेराव को लगे पोस्टर बैनर व होर्डिंग्स को हटाने के लिए नगर निगम की टीम सड़कों पर उतर आई और उसने कांग्रेस के इन पोस्टर, बैनरों को हटाने का ऑपरेशन शुरू किया तो उनके साथ पुलिस भी मौजूद थी। नगर निगम की इस कार्यवाही को देखकर कांग्रेस के कद्दावर नेता हरक का पारा चढ़ गया और उन्होंने दो टूक कहा कि घेराव से पहले सरकार ने जिस तरह से कांग्रेस के पोस्टर, बैनर हटाकर लोकतंत्र का मजाक बनाया है उससे साफ नजर आ गया है कि उसे इस बात का इल्म हो चुका है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में प्रवेश करेगी इसीलिए वह कांग्रेस के बैनर-पोस्टर हटवाने के लिए आगे आई है।
आज कांग्रेस ने लोकभवन घेराव करने के लिए अपना बिगुल बजा रखा था और गढ़वाल से लेकर कुमांऊ तक कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने कमान संभाल रखी थी कि इस घेराव में वह सरकार को कांग्रेस की ताकत दिखायेंगे। आज सुबह से ही शहर की सड़कों पर पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर नजर आ रहा था तो वहीं सुबह से ही शहर की सड़कों पर नगर निगम की टीम कांग्रेस के लोकभवन का घेराव करने को लेकर लगे सभी बैनर, पोस्टरों को हटाने के लिए आगे बढ़ निकली। नगर निगम की टीम द्वारा जिस तरह से कांग्र्रेस के बैनर, पोस्टरों को हटाने का सिलसिला शुरू किया गया उसे देखकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के मन में सरकार के इस एक्शन को लेकर बडी नाराजगी दिखाई दी। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नगर निगम की इस कार्यवाही का लाइव प्रसारण कर सरकार और नगर निगम प्रशासन को कटघरे मे खडा कर दिया तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत ने दहाड़ते हुए कहा कि आज उनके घेराव से पहले सरकार ने नगर निगम को आगे रखकर उनके बैनर और पोस्टरों को हटवाने के लिए लोकतंत्र का खुला मजाक किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि सरकार मौजूदा दौर में बौखला गई है। हरक सिंह रावत का कहना है कि सरकार को इस बात का इल्म हो चुका है कि आने वाला समय कांग्रेस का है और इसी के चलते वह कांग्रेस के आज होने वाले घेराव को लेकर इतनी डर गई कि सुबह ही उनकी पार्टी के घेराव को लेकर लगाये गये बैनर, पोस्टर हटवा दिये गये।

LEAVE A REPLY