हरक के तरकश से निकल रहे पैने तीर

0
48

लैंड यूज चेंज से रईस ने किसको बनाया ‘रईस’
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस के कद्दावर नेता काफी समय तक खामोशी के दौर में दिखाई देते रहे लेकिन जबसे कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें बडी जिम्मेदारी से नवाजा तबसे उन्होंने अपना आक्रामक रूख सरकार के खिलाफ दिखा रखा है। सरकार को बार-बार भ्रष्टाचार से लेकर घोटाले तक में वह घेरते आ रहे हैं और राज्य में तार-तार हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने सरकार और पुलिस महकमे के आला अफसरों को अपने निशाने पर लेकर यह संदेश दे दिया है कि अब समूची कांग्रेस 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकने के लिए संकल्प ले चुकी है। हाल ही में भाजपा ने जिस तरह से हरियावाला धौलास में एक जमीन पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस को जब विलेन की भूमिका में आगे रखा तो उसके बाद हरक ने मोर्चा संभाला और उन्हांेने भाजपा पर पलटवार करते हुए दो टूक संदेश दे दिया कि भाजपा सरकार का यह भूमि घोटाला सबसे बडा घोटाला है। हरक के इस वार पर भाजपा अभी तक खामोश नजर आ रही है और उसने जो मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर जो राग छेडा था वह राग हवा-हवाई हो गया? हरक ने राजनीतिक पिच पर इन दिनों चौके-छक्के लगाकर कहीं न कहीं सरकार को अपने निशाने पर ले रखा है। हरक के तरकश से निकल रहे पैने तीर कहीं न कहीं सरकार को खूब घायल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने धौलास की जमीन के लैंडयूज चेंज का जिस तरह से पोस्टमार्टम किया है उससे सवाल पनप रहे हैं कि लैंडयूज चेंज से रईस ने आखिर किसको ‘रईस’ बनाया था?
एक दशक से उत्तराखण्ड के अन्दर कांग्रेस का राजनीतिक इकबाल फुस्स नजर आ रहा था और उसके चलते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के मन में इस बात को लेकर बडी नाराजगी थी कि आखिरकार कांग्रेस के दिग्गज नेता कब पार्टी में एक नया जोश भरकर भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार और घोटालों के मुद्दों पर घेरने के लिए आगे आयेगी? कांग्रेस के लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखण्ड कांग्रेस में एक नई जान फूंकने के लिए अपना बडा मंथन किया और उन्होंने राज्य कांग्रेस को आक्रामक मुद्रा मे लाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान गणेश गोदियाल को सौंपी जो इन दिनों सरकार को हर मुद्दों पर सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर घेरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने तो धामी सरकार को भ्रष्टाचार, घोटाले, खनन, शराब और अब धौलास में एक बडी भूमि के लैंडयूज चेंज को लेकर उसकी घेराबंदी की है और उनका दो टूक कहना है कि इस जमीन में भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक बडा घोटाला हुआ है और यह घोटाला कहीं न कहीं अब सरकार के लिए भी गले की फांस बनता जा रहा है? हरक सिंह रावत ने अपने तरकश से एक के बाद एक पैने तीर निकालकर सरकार को अपनी शब्दो से घायल करने का दौर शुरू कर रखा है? वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रीतम सिंह को हाईकमान ने चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बना रखा है और उसके बाद से ही प्रीतम सिंह भी सरकार को किसी न किसी मुद्दे पर घेरने के लिए अगली पक्ति में खडे नजर आ रहे हैं जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं में एक नया जोश का जन्म हो रखा है। वहीं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर शब्दों के तीर चलाते हुए हमला बोला और दो टूक आरोप लगाया कि राजधानी के हरियावाला धौलास में शेख उल हिंद एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट को शैक्षणिक संस्थान के नाम पर आवंटित की गई भूमि का लैंडयूज चेंज करोड़ों रूपए लेन देन कर भाजपा की सरकार में किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा भूमि घोटाला है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी नहीं भाजपा सरकार का भूमि घोटाला है एक मुस्लिम के नाम पर खरीदने की परमिशन दी गई और किसानों से खरीदकर अच्छा काम करने के लिए और आईएमए ने सुरक्षा की दृष्टि से सवाल उठाए तो कांग्रेस ने निरस्त कर सरकार में निहित कर दिया। लैंडयूज वर्तमान भाजपा सरकार ने किया हिन्दू व अन्य लोगों ने खरीदी और भाजपा के एक गुट के द्वारा यह मामला उठाया गया और अपने को बचाने के लिए मुस्लिम यूनिवर्सिटी का शिगुफा छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जमीन बेचने की इजाजत दी और 143 कैसे कर दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में बैठे लोगों ने रईस अहमद व मदनी के साथ मिलकर इस भूमि को बेचने का काम किया और हिंदूओं के साथ अत्याचार किया और ट्रस्ट की जमीन कैसे बेच दी। उन्होंने कहा कि इसमें बड़ा खेल हुआ है।

LEAVE A REPLY