पत्रकार पर हमले से आक्रोश

0
58

न्यूज चलाई तो मार डालेंगेे
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। न्यूज चलाने पर अगर किसी पत्रकार पर जानलेवा हमला कर उसे धमकी दी जाये कि अगर न्यूज चलाई तो मार डालेंगे यह धमकी एक पत्रकार को नहीं बल्कि पुलिस महकमे को भी एक चुनौती है कि कुछ लोग जिस तरह से चौथे स्तम्भ को एक खबर प्रकाशित करने पर सरेआम उसे मौत की नींद सुलाने की धमकी दे रहे हैं तो यह पत्रकार जगत के लिए भी एक ंिचता का विषय होना चाहिए आज उनकी कलम को किस तरह से कुछ शैतान अपने पैरों तले रोंदने का दुसाहस कर रहे हैं। पत्रकार पर हुये हमले से पत्रकार जगत में नाराजगी है और वह पुलिस कप्तान से उम्मीद कर रहे हैं कि जिन शैतानों ने पत्रकार पर हमला किया है उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाये।
राजधानी में वैसे तो पत्रकारों पर प्रहार करने का कभी कोई दुसाहस नहीं कर पाता लेकिन जिस तरह से बीते रोज पत्रकार हेम भट्ट पर तीन अज्ञात लोगों ने हमला किया और उन्हें चेतावनी दी कि अगर अब उसने न्यूज चलाई तो उसे वह जान से मार देंगेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे। हेमन्त भट्ट ने डालनवाला थाने मे अपने ऊपर हुये हमले की सारी दास्तां लिखित मे दी है और बताया कि जब वह अपने ऑफिस कांवेंट रोड से अपने घर शांति विहार हरिद्वार बाईपास जा रहा था तो शाम लगभग छह बजे एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स सडक पर मुडते ही स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक करके रोका और गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की और खुली चेतावनी दी कि तू बहुत न्यूज चलाता है अगर अब न्यूज चलाई तो वह उसे जान से मार देंगे। दिन दहाडे पत्रकार पर हुये हमले ने पत्रकार जगत को हैरान कर दिया कि आखिरकार वो शैतान कौन थे जिन्होंने एक पत्रकार को न्यूज चलाने पर सरेआम पीटा और उसे ललकारते हुए कहा कि अगर उसने कभी न्यूज चलाई तो वह उसे मौत के घाट उतार देंगे। पत्रकार पर हुये हमले से पत्रकार जगत में आक्रोश है और हर जगह एक ही बात उठ रही है कि अगर खबर लिखने या दिखाने पर किसी पत्रकार को पीटा जायेगा और उसे मौत के घाट उतारने की चेतावनी दी जायेगी तो यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

LEAVE A REPLY