सीएम योगी की कडी परीक्षा में पास हुई अनाबी

0
66

अनाबी के पसंद के स्कूल में बाबा ने कराया एडमिशन
जनता दरबार में सीएम को बच्ची ने सुनाया गीत
नगर संवाददाता
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया हुआ है और उनका दो टूक कहना है कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समाज के लोग अपने आपको हमेशा सुरक्षित महसूस करते हैं। मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि उनके राज्य में हर धर्म के लोग रहते हैं और सबका एक दूसरे से भाईचारा है और उनका ऑपरेशन सिर्फ उन्हीं शैतानों पर चलता है जो समाज के अन्दर सदभावना को तार-तार करते हुए माहौल बिगाडने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जब भी किसी धर्म का कोई व्यक्ति उनके पास आता है तो वह उसकी पीडा सुनकर उसका हल करने के लिए तुरंत आगे खडे रहते हैं। कुछ समय से मुख्यमंत्री के जनता दरबार में दिखी कुछ तस्वीरें उन लोगों को एक बडा झटका दे गई जो मुख्यमंत्री को अकसर मुस्लिम विरोधी बताने का प्रपंच रचा करते हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में एक मासूम बच्ची ने जब बाबा योगी से अपनी पसंद के एक स्कूल में उनसे दाखिला कराने का मार्मिक आग्रह किया तो बाबा ने भी उस बच्ची की कठिन परीक्षा ली जिसमें बच्ची पास हुई तो बाबा ने उसे शाबाशी देते हुए अफसरों को आदेश दिये कि उसका स्कूल में तुरंत एडमिशन कराया जाये। बाबा योगी के इस रूप को देखकर उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में यह संदेश चला गया कि बाबा योगी कभी धर्म की राजनीति नहीं करते।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें देखने को मिला कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार लगा हुआ है और उस जनता दरबार में एक मुस्लिम बच्ची अनाबी अली अपनी मां के साथ कुर्सी पर बैठी हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में अनाबी अली की मां ने एक पत्र उन्हें सौंपा उसे पढकर बाबा योगी आदित्यनाथ ने बच्ची से सीधा संवाद शुरू किया और पूछा कि तुम्हारा नाम क्या है तो उसने अपना नाम अनाबी अली बताया और बाबा योगी से फरियाद की कि उसे एक नामी स्कूल में एडमिशन करा दें। बच्ची की इस फरियाद को सुनकर बाबा योगी आदित्यनाथ ने उससे संवाद किया तो नन्हीं बच्ची ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने गीत प्रस्तुत किया कि हम शेर बच्चे है, हम शेर बच्चे है। हम छोटे है तो क्या हुआ हम दिल के सच्चे है हम गाएंगे, हम खाएंगे हम गाएंगे। हम बड़े होकर हम देश की शान बनाएंगे। हम देश की शान बढाएंगें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी बच्ची से संवाद किया और बच्ची ने कहा कि एडमिशन चाहिए तो योगी बोले कौन सी क्लास में, बच्ची ने कहा कि नर्सरी में चाहिए। योगी ने कहा कि स्कूल जाएगी पढ़ेगी आज तो स्कूल नहीं गई। उन्होंने कहा कि रोज जाएगी मेहनत से पढेगी अब तक कहां पढती थी और तो बच्ची ने स्कूल का नाम बताया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वहां क्या पढ़ती थी। बच्ची ने जवाब दिया एबीसीडी आदि। इस दौरान नन्ही बच्ची ने फिर से गीत गुनगुनाया कि हम शेर बच्चे है, हम शेर बच्चे है। हम छोटे है तो क्या हुआ हम दिल के सच्चे है हम गाएंगे, हम खाएंगे हम गाएंगे। हम बड़े होकर हम देश की शान बनाएंगे। देश की शाान बढाएंगे। जय हिंद जय हिंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बच्ची का संबंधित स्कूल में एडमिशन कराने के निर्देश दिए।
वहीं बाबा योगी आदित्यनाथ की कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें वह एक मुस्लिम समाज की महिला की गोद में मौजूद बच्चे को अपनी गोद में लेने के लिए आगे बढे और उन्होंने उसे अपनी गोद मे लेकर हसते-हसते उसके साथ खेलने का जो प्रेम दिखाया उसे देखकर मुस्लिम समाज की महिला भी बाबा योगी के इस अलौकिक रूप को देखकर भाव विभोर हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक ही मंत्र है कि भाजपा शासनकाल में समाज का हर वर्ग सुरक्षित और सम्मानित है। बाबा योगी की छवि को लेकर जो लोग एक साजिश के तहत यह ढोंग करते हैं कि बाबा धर्म की राजनीति करते हैं तो उनका यह सोचना एक ढोंग से ज्यादा कुछ नहीं है क्योंकि बाबा योगी आदित्यनाथ सब धर्म के लोगों को एक समान देखकर उन्हें उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY