नेताओं को नगों का ‘सहारा’

0
67

कुर्सी पाने व बचाने को पंडित-तांत्रिकों से उम्मीद!
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में एक दशक से काफी नेता कुर्सी बचाने और पाने के लिए पंडितों और तांत्रिकों का सहारा लिये हुये हैं और उनके हुक्म पर वह अपने हाथों की हर उंगली में ग्रह के नगों को अंगूठियों में जडवाकर उन्हें धारण कर रहे हैं जिससे उनकी राजनीतिक सलतनत पॉवरफुल बनी रहे। नेताओं के साथ-साथ काफी अफसर भी लम्बे समय से पंडितों और तांत्रिकों की शरण लिये हुये हैं जिससे कि उनका राजपाठ सुरक्षित रह सके?
उत्तराखण्ड का जबसे जन्म हुआ है तबसे हर सरकारों में देखने मे मिलता रहा है कि काफी राजनेता और अफसर महत्वपूर्ण कुर्सी पाने व बचाने के लिए पंडितों और तांत्रिकों की शरण में सजदे करते रहे हैं। काफी नेताओं और अफसरों को आज के इस दौर मे भी पंडितों और तांत्रिकों से उम्मीद बंधी हुई है कि वह उनकी शरण मे रहकर अपनी कुर्सी को सुरक्षित रख सकेंगे और महत्वपूर्ण पदों पर भी वह आसीन होने से नहीं चूकेंगे? उत्तराखण्ड में अकसर यह देखने को मिलता आ रहा है कि काफी नेताओं और अफसरों को पंडितों और कुछ तांत्रिकों पर अभेद भरोसा हो रखा है और वह उनकी शरण मे जाकर अपनी कुर्सी बचाने व पाने के लिए हर वो हथकंडा अपना रहे हैं जिसके लिए वह पंडित और तांत्रिक सम्भवतः हुक्म देते आ रहे हैं? उत्तराखण्ड के राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ सालों से यह चर्चाएं पनपती आ रही हैं कि राज्य की कुछ नेता अपने आपको सियासत का बादशाह बनने की चाहत में किसी पंडित या तांत्रिक की शरण लिये हुये हैं और उनके बताये हर उपाय को वह पूरा कर अपनी इच्छा को सपने से हकीकत में बदलने के लिए रात-दिन एक किये हुये हैं।
देखने मे आ रहा है कि काफी नेता इन दिनों अपने आपको महत्वपूर्ण कुर्सी पर आसीन होने के लिए कुछ ज्योतिष और तांत्रिकों को अपने दिल का हाल बताकर उनसे महत्वपूर्ण कुर्सी को पाने के लिए अपने हाथों में भाग्य के नगों को अंगूठियों में धारण कराकर अपनी उंगलियों की शोभा बढाने के मिशन में आगे बढे हुये हैं तो काफी नेता और अफसर भी बडे गोपनीय ढंग से कुछ तांत्रिकों को अपने मन की इच्छा से रूबरू कराकर अपने लिए उत्तराखण्ड से लेकर देश के कुछ राज्यों में बडी तांत्रिक विध्या कराने के एजेंडे पर आगे निकल पडे हैं? उत्तराखण्ड के अन्दर कुछ राजनेताओं और अफसरों के मन में पॉवरफुल कुर्सी पाने का जो सपना है वह जब पूरा होते हुए नहीं दिख रहा तो उन्होंने कुछ जाने माने ज्योतिषियों और कुछ राज्यों के तांत्रिकों की शरण में दस्तक दे रखी है? उत्तराखण्ड के अन्दर सरकार के मंत्रिमण्डल में कुछ मंत्रियों का पद रिक्त चल रहा है और अधिकांश विधायकों के मन में एक ही लालसा है कि उन्हें मंत्रिमण्डल मे शामिल कर लिया जाये? चर्चाएं यहां तक हैं कि इन दिनों कुछ राजनेताओं और अफसरों के मन में पॉवरफुल कुर्सी को पाने की इच्छा जागृत हो रखी है और अपनी इस इच्छा को पूरी करने के लिए वह कहीं न कहीं कुछ ज्योतिषियों और तांत्रिकों को अपने मन का ख्वाब बताकर उसे पूरा कराने के लिए उनकी चौखट पर गुप्त दस्तक दे रहे हैं?

LEAVE A REPLY