हिन्दू सम्राट बने योगी

0
108

उत्तराखण्डवासियों के दिलों में राज करते हैं बाबा
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के पौडी जनपद में जन्में योगी आदित्यनाथ ने जबसे उत्तर प्रदेश की कमान अपने हाथों में ली है तो उत्तर प्रदेश की सूरत और सीरत उन्होंने दोनो बदल कर रख दी और देशभर मंे यह संदेश दे दिया कि अगर इरादा नेक हो और राज्य की सेवा करने की भावना मन में हो तो किसी भी राज्य को आदर्श राज्य बनाया जा सकता है। हिन्दुत्व को लेकर अलख जगा रहे योगी आदित्यनाथ आज देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हिन्दू सम्राट के नाम से अपने नाम का डंका बजा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ भले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं लेकिन उत्तराखण्डवासियों के दिलों में वह जिस अंदाज में राज कर रहे हैं उससे उत्तराखण्ड गर्व कर रहा है कि उनके यहां का एक योगी आज स्वच्छता के साथ सरकार चलाते हुए उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में राजनीति हीरो बन गये हैं।
उत्तराखण्ड के पौडी ने जहां उत्तराखण्ड को कुछ पूर्व मुख्यमंत्री दिये तो वहीं पौडी ने उत्तर प्रदेश को भी योगी आदित्यनाथ के रूप में एक बडे विजन का मुख्यमंत्री दिया है और जब योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी तो किसी को इस बात का इल्म भी नहीं था कि उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर को योगी आदित्यनाथ कुछ समय के भीतर ही बदलकर रख देंगे। उत्तर प्रदेश का इतिहास गवाह है कि वहां अपराधियों का बोलबाला देखकर वहां उद्योग लगाना एक बडा जोखिम ही माना जाता था क्योंकि वहां जिस तरह से अपराधियों द्वारा उद्यमियों से वसूली और फिरौती मांगी जाती थी उस कारण उद्यमियों के मन मंे एक बडा डर देखने को मिलता था जिस कारण उत्तर प्रदेश में उद्योग का वो साम्राज्य खडा नहीं हो पाया था जिसकी चाहत वहां के लोग रखते थे। उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों और व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वह अपना व्यापार खुले रूप से करें क्योंकि उनके शासनकाल में न तो कोई किसी उद्यमी या व्यापारी से वसूली कर पायेगा और न ही कोई अपराधी उनसे फिरौती मांगने का दुसाहस करेगा।
योगी आदित्यनाथ ने अपनी पुलिस को इतना पॉवरफुल बनाया कि उसके अन्दर जज्बे का जो संचार पैदा हुआ उससे अपराधियों के मन में एक खौफ पैदा होना शुरू हुआ और जिसने भी अपराध करने का दुसाहस किया उसे उसके अंजाम तक पहुंचाया गया और यही कारण है कि जिन शहरों के हाई-वे से शाम ढलते ही वाहन निकलने में डरते थे वहां आज योगी राज में रात-दिन सडकों पर बेखौफ होकर वाहन दौडते हुए नजर आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश मे ंजिस तरह से अपराधियों पर नकेल लगाई उसी का परिणाम है कि राज्य की जनता के मन में योगी आदित्यनाथ बस गये और राज्य में जिस तरह से चारो ओर भाजपा का परचम लहराने लगा उसके चलते योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम के सबसे पॉवरफुल मुख्यमंत्री दिखाई देेने लगे क्योंकि लोकसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक पार्टी की जीत का परचम उत्तर प्रदेश से ही लहराता है। यही कारण है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर जिस तेजी के साथ आगे बढाना शुरू किया है और वहां अपराधीकरण का सर्वनाश हो गया है उससे भाजपा दिग्गजों को भी पूर्ण विश्वास है कि लोकसभा चुनाव मंे योगी आदित्यनाथ का जादू आवाम के सिर पर चढ़कर बोलेगा और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को वहां की जनता अपना साथ देगी। उत्तराखण्ड की जनता गर्व महसूस कर रही है कि उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने वाला योगी आदित्यनाथ उनके पौडी का सपूत है।
योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश इतना विशाल है कि किसी ने भी इस बात की कल्पना नहीं कि थी कि एक योगी उत्तर प्रदेश के बिगडे स्वरूप को मात्र कुछ समय मंे ही ऐसा सुन्दर बना देंगे जिसकी मिसाल देश से लेकर दुनिया भर में होने लगेगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शाम ढलते ही सडकों से वाहन नहीं निकल पाते थे क्योंकि इंसान को इसी बात का भय रहता था कि कब उनके साथ लूट और बडी वारदात हो जाये इसका कोई इल्म नहीं। आवाम की इस सोच को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मात्र कुछ समय के भीतर ही बदलकर रख दिया और उन्होंने अपने विशाल राज्य में जिस तरह से अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अपनी पुलिस को आगे एक बडे विजन के साथ उतारा उसी का परिणाम है कि आज समूचे उत्तर प्रदेश में अपराधियों के मन मंे सरकार के मुखिया और पुलिस का जो खौफ देखने को मिल रहा है उस दृश्य को देखकर उत्तराखण्ड की जनता भी योगी आदित्यनाथ की कायल हो चुकी है और यही कारण है कि उत्तराखण्डवासियांे के दिलों में जिस तेजी के साथ योगी धडक रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्यवासी उत्तराखण्ड के सपूत को कितना प्रेम कर रहे हैं कि योगी ने किस तरह से उत्तर प्रदेश की तस्वीर को बदलकर रख दिया है जहां अपराधी योगी आदित्यनाथ का नाम सुनते ही कांपने लग जाते हैं।

LEAVE A REPLY