आवाम को पसंद है कड़क मिजाज विधानसभा अध्यक्ष
बलूनी संग पौड़ी को गुलजार करने में जुटी खण्डूरी
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में सेवानिवृत्त मेजर जनरल खण्डूरी ने अपने सांसद से लेकर मुख्यमंत्री कार्यकाल तक राज्य को एक नई उडान पर ले जाने के लिए हमेशा बडे विजन के साथ काम किया था और उनमें भ्रष्टाचार को मिटाने का जो जज्बा देखने को मिलता था उसी का परिणाम था कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके भ्रष्टाचारमुक्त उत्तराखण्ड के विजन को देखते हुए उनका तख्ता पलट कर दिया था लेकिन बाद में हाईकमान ने दुबारा उनकी ईमानदारी को देखते हुए मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन अपनों ने विभीषण बनकर पार्टी को हार के दरवाजे पर लाकर खडा कर दिया था। देश के अन्दर आज भी भुवन च्रंद खण्डूरी को एक कडक राजनेता के रूप में जाना जाता है और उनकी राह पर अब उनकी ही बेटी राज्य के अन्दर सियासत कर रही है। पिता के सपने को पूरा करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने भी अपना कडक मिजाज अपना रखा है और उन्हें भ्रष्टाचार से उसी तरह नफरत है जैसे उनके पिता को राह करती थी। पौडी के सासंद और पौडी के कोटद्वार से विधायक बनी विधानसभा अध्यक्ष दोनो ने अपने जनपद को गुलजार करने के लिए बडा संकल्प लिया हुआ है और देश के अन्दर वह पौडी को उस उडान पर ले जाने के लिए हमेशा एक साथ आकर मंथन और चिंतन करते हैं जिसकी कल्पना शायद पौडीवासियों ने भी नहीं की होगी।
उत्तराखण्ड में जब पौडी के कोटद्वार से ऋतु खण्डूरी विधायक बनी तो उसके बाद वहां की जनता के मन से वो बोझ निकल गया था जिसका उन्हें हमेशा यह दर्द रहता था कि उन्होंने राजनीति के सच्चे सेवक भुवन चन्द्र खण्डूरी को किसी के इशारे पर साजिश के तहत हरवा दिया था। ऋतु खण्डूरी ने विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पौडी जनपद को एक नई पहचान देने के लिए रात-दिन एक किया हुआ है और उनका संकल्प है कि वह अपनी कोटद्वार विधानसभा को देश के अन्दर एक नई पहचान दिला सके। स्कूल से लेकर अस्पताल तक को एक नई उडान पर ले जाने के लिए उन्होंने जो मास्टर स्ट्रोक अपने कार्यकाल में खेला है उससे वहां की जनता को यकीन हो चला है कि ऋतु खण्डूरी अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए कोटद्वार को देश में एक नई पहचान दिलाने के मिशन पर हमेशा आगे खडी हुई हैं। विधानसभा अध्यक्ष अकसर दिल्ली जाकर अपनी कोटद्वार विधानसभा के लिए कोई न कोई योजना लाकर इलाकेवासियों को एक गिफ्ट देती आ रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष उसी शैली में काम कर रही है जैसे उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ अपने राज्य में कर रहे हैं।
ऋतु खण्डूरी अकसर अपनी विधानसभा में महापंचायत लगाकर अफसरों को दो टूक चेतावनी देती रही है कि अगर किसी ने भी इलाके की उपेक्षा करने की कोशिश की और आम जनमानस को किसी संकट में डाला तो उसके खिलाफ वह सख्त से सख्त कार्यवाही करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। कोटद्वार विधानसभा को एक नई उडान पर ले जाने के लिए उन्हें पौडी के सांसद अनिल बलूनी का भी बडा साथ मिला हुआ है और दोनो राजनेता अकसर एक साथ बैठकर पौडी जनपद को विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे ले जाने के लिए बडा मंथन और चिंतन कर रहे हैं और वह पौडी कमिश्नरी को एक नई पहचान दिलाने के लिए जिस विजन के साथ काम कर रहे हैं उसे देखकर हर कोई यही कह रहा है कि अनिल बलूनी और ऋतु खण्डूरी सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए बडे विजन के साथ काम कर रहे हैं।
