अंकिता के माता-पिता की आंखों में आंसू रोते-बिलखते बोलेः हम बिकाऊ नहीं

0
109

सीएम साहब से सीबीआई जांच की करी मांग
सीबीआई से कराने को दिया पत्र
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड की सियासत में अचानक भूचाल लाने वाली उर्मिला सनावर का एसआईटी से आमना-सामना हो रहा है और वह इस प्रकरण में ऑडियो क्लिप के अलावा सम्भवतः ऐसा कोई सबूत नहीं दे पाई जिससे यह साफ हो जाता कि वीआईपी के नाम को लेकर जो दावे किये जा रहे थे वह सच दिखाई दे सकें? अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को लेकर एक बडा बवाल मचने पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा था कि अंकिता के माता-पिता से वह बात करेंगे और वह जो भी जांच के लिए कहेंगे उसके बाद वह फैसला करेंगे। मुख्यमंत्री से अंकिता के माता-पिता मिले और उन्हें मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई से कराने का पत्र दिया जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें जांच का भरोसा दिया। वहीं अंकिता के माता-पिता की आंखों में आंसू हैं कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है कि वह बिक गये हैं लेकिन उन्होंने रोते-बिलखते हुए साफ कहा कि वह बिकाऊ नहीं हैं और हर बच्ची को बचाने के लिए वह अपनी लड़ाई लडने के लिए आगे खडे हुये हैं।
उत्तराखण्ड के अन्दर अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को लेकर मचे बवाल से ही राज्य के अन्दर मामले की जांच सीबीआई से कराने और उसकी मॉनिटिरिंग सुप्रीम कोर्ट सिटिंग जज से कराने के लिए एक भूचाल मचा हुआ है। कांग्रेस और उक्रांद सबसे आक्रामक रूख में दिखाई दे रही है और उसका कहना है कि जब कथित वीआईपी का नाम सामने आ चुका है तो फिर सरकार को सीबीआई जांच कराने में क्यों हिचकिचाहट हो रही है। भाजपा की ओर से कई नेताओं ने मीडिया से रूबरू होते हुए सरकार का बचाव करने के लिए अपने कदम आगे बढाये लेकिन मीडिया के तीखे सवालों के चलते मामला ऊफान पर बना रहा और दो दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है और वह अंकिता के माता-पिता से बात करेंगे और वो जो भी जांच चाहेंगे वह उस पर अपना फैसला करेंगे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अंकिता के माता-पिता मुख्यमंत्री आवास में उनसे मिले और उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई से कराने का पत्र देकर सियासत में एक और तपिश ला दी है। अंकिता के माता-पिता का यह पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वहीं उत्तराखण्ड महिला मंच की राज्य संयोजक कमला पंत ने अंकिता के माता-पिता से रूबरू होकर उनसे बातचीत की और सोशल मीडिया पर लाईव आकर उन्होंने उनसे चंद सवालात किये। अंकिता के पिता ने साफ कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से इस हत्याकांड में वीआईपी के नाम की जांच के लिए सीबीआई से कराने और उसकी मॉनिटिरिंग सिटिंग जज से कराने के लिए पत्र दिया है। उन्हांेने साफ कहा कि उन पर लगातार आरोप लगाये जा रहे हैं कि वह सरकार से मिल गये हैं लेकिन वह अपनी बेटी के साथ हुये अत्याचार को भूल नहीं पा रहे हैं और वह अब राज्य की हर बेटी की रक्षा करने के लिए अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी की जांच सीबीआई से कराने के लिए अपनी मांग मुख्यमंत्री के सामने रख चुके हैं जिन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह जांच करायेंगे। वहीं अंकिता की माता से जब कमला पंत ने सवाल किये तो वह फूटफूटकर रोने लगी कि उन पर आरोप लगाये जा रहे हैं कि वह बिक गये हैं लेकिन वह यह कहना चाहती हैं कि हम बिकाऊ नहीं है और राज्य के किसी भी बेटी के साथ कोई ऐसा कृत्य न हो उसके लिए वह अब अपनी लड़ाई लड रही हैं। उन्होंने कहा कि आज उनकी बेटी इस दुनिया मे नहीं है लेकिन वह किसी भी उस बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देगी जो पढ़ लिखकर नौकरी करने के लिए आगे आती हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने सामने उस वीआईपी को देखना चाहती हैं जिसने जेल गये तीनों गुनाहगारों से स्पेशल सर्विस की मांग की थी और उसी के चलते उनकी बेटी को मौत मिली थी। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि अब कब तक मुख्यमंत्री इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए अपना मास्टर स्ट्रोक खेलेंगे।

LEAVE A REPLY