पुष्कर ने अपनों के सामने खींच दी बड़ी लकीर!

0
119

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा के चंद राजनेता प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने के लिए खुद भी पर्दे के पीछे से कोई न कोई साज का तार छेड देते हैं जिसके चलते मीडिया उस तार को छेड-छेडकर राजनीति में बिना बात के कयासबाजी में जुट जाती है और ऐसा दर्शाया जाता है मानो भाजपा हाईकमान ने किसी राजनेता को अपने पास बुलाकर कौन सा ऐसा सिक्रेट प्लान समझा दिया जिससे राज्य की राजनीति में एक हलचल मच जायेगी?
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार चलाने के लिए जिस दबंगता के साथ अपने कदम आगे बढा रखे हैं उससे आवाम और संत समाज भी उनकी धाकड़ राजनीति शैली का कायल हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बात का इल्म है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लडने का जो साहस दिखा रखा है उससे वह राज्यवासियों की अदालत में पाक-साफ राजनेता के रूप में दिखाई देने लगे हैं। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने सरकार चलाने के लिए फायर और फायर रूप धारण करके अपनी राजनीति के पैमाने को आवाम के सामने साफ कर रखा है कि उनका एजेंडा सिर्फ और सिर्फ राज्य को एक नई ऊचाई तक ले जाना है। उत्तराखण्ड के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने जो विकास का रास्ता खोजने में अपनी ऊर्जा नहीं लगाई थी उस विकास को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री ने बडी ऊर्जा के साथ अपने कदम आगे बढ़ा रखे हैं। आज उत्तराखण्ड के अन्दर हर तरफ मुख्यमंत्री की स्वच्छ राजनीति का शोर मचा हुआ है क्योंकि उन्होंने विकास के पथ पर चलने के लिए इतनी लम्बी लकीर खींच दी है कि उसे पार करना किसी भी राजनेता के बस में कभी नहीं होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के बढते कदमों से उनकी ही पार्टी के कुछ नेता हमेशा बेचैन नजर आते हैं और उन्हें यह सोचकर एक गहरा झटका लग रहा है कि जिस तरह से पुष्कर ंिसह धामी दबंगता के साथ राजनीति कर आवाम का दिल जीत रहे हैं उससे उनके राजनीतिक भविष्य पर कहीं एक बडा खतरा न मडरा जाये।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पार्टी के बडे-बडे राजनेताओं के सामने अपनी एक बडी लकीर खींच दी है उसे पार करना अब उत्तराखण्ड के दिग्गज नेताओं के बस में नहीं रह गया है क्योंकि रमेश पोखरियाल निशंक से लेकर कुछ बडे नेताओं को जब सत्ता सौंपी गई तो उन्होंने राज्य के अन्दर ऐसा कोई करिश्मा करके नहीं दिखाया था। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मात्र छह माह के भीतर कुर्सी संभालकर अपनी राजनीति पर एक बडा दाव खेला था तो उससे साफ हो गया था कि वह अपनी राजनीति पारी में कुछ ऐसा करिश्मा कर दिखायंेगे जिससे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह भी उन्हें उत्तराखण्ड की राजनीति का उभरता हुआ सितारा मान लेंगे। राज्यभर में अपने नाम का डंका बजाकर मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने हर चुनाव मंे जिस तरह से जीत का बिगुल बजाया उसने उन्हें उत्तराखण्ड की सियासत का सरताज बना रखा है। भाजपा हाईकमान ने भी पुष्कर सिंह धामी को एक कुशल राजनीतिज्ञ मानकर उत्तराखण्ड में एक लम्बे दशक तक सत्ता की कमान उन्हें देने का अपना पूरा मन बनाया हुआ है क्योंकि उनके अब तक के कार्यकाल में उन पर भ्रष्टाचार या घोटाले का कोई दाग नहीं लग पाया है। भाजपा हाईकमान के सामने पुष्कर सिंह धामी की सरकार का रिपोट कार्ड बेहतर आने से मुख्यमंत्री का राजनीतिक इकबाल दिल्ली में खूब बुलंद हो चुका है। उत्तराखण्ड के अन्दर अब एक ही शोर मचा हुआ है कि पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक भविष्य उज्जवल है क्योंकि उन्होंने अपने शासनकाल में राज्य के विकास को लेकर जो एक बडा खाका खींचकर उत्तराखण्ड को गुलजार करने का जो दौर शुरू कर रखा है उसने उन्हे आज उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देशभर में राजनीति का सुपर हीरो मान लिया है।

LEAVE A REPLY