शानदार सरकार चलाते हुजूर
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के अन्दर चार साल से हर तरफ एक ही आवाज गूंज रही है कि तू ही रे…, तू ही रे…। मुख्यमंत्री ने शानदार अंदाज में सरकार चलाने का जो आईना आवाम को दिखा रखा है उसने राज्यवासियों के दिलों में एक नया ख्वाब पैदा कर दिया है कि अब उनका उत्तराखण्ड किसी स्वीजरलैंड से कम नहीं दिखेगा क्योंकि राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान देने के लिए मुख्यमंत्री तेजी के साथ आगे बढे़ हुये हैं। डबल इंजन सरकार ने राज्यवासियों को यह आभास करा दिया है कि राज्य को विकास के पथ पर ले जाना उन्हें आता है और देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के विजन पर बडी उडान उड चुके हैं जिसका आंकलन करना असम्भव है।
उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ मानना है कि राज्य उनका परिवार है और हर परिवार की रक्षा और सुरक्षा करना उनका पहला कर्तव्य है और इसी धारणा को मन में धारण कर वह सत्ता चला रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा और छोटे भाई बने पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को स्वच्छ सत्ता देने का संकल्प ले रखा है और यही कारण है कि वह राजधानी से लेकर समूचे राज्य में बाढ से आ रही मुश्किलों का सामना करने के लिए रात-दिन अफसरों के साथ मंथन-चिंतन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के अन्दर वन मैन आर्मी ही नजर आ रहे हैं क्योंकि वह आईएसबीटी मंे जल भराव का नजारा देखकर वहां खुद मोर्चा संभालते हुए नजर आये तो वहीं हरिद्वार में बारिश से आई बाढ का जायजा लेने के लिए वह खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर मैदान में उतरे और बाढ ग्रस्त इलाकों का नजारा उन्होंने बोट में बैठकर देखा। हरिद्वार मंे बाढ़ से निपटने के लिए उन्होंने अपना बडा प्लान तैयार कर अफसरों को मैदान में उतार रखा है और वह पल-पल समूचे राज्य पर अपनी नजर लगाये हुये हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो टूक कहना है कि राज्य के हर इंसान का जीवन बचाना उनका कर्तव्य है इसलिए समूचा सिस्टम अपने -अपने जनपदों में आवाम की सुरक्षा और उनके आशियानों पर कोई खतरा न हो इस पर अपनी पैनी नजर रखे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार में हर मोर्चे पर अकेले ही नजर आ रहे हैं जिसको लेकर राज्य की जनता हैरान है कि आखिरकार सरकार में शामिल मंत्री और विधायक कहां गायब हैं जिन्हें राज्य मंे आई आपदा नजर ही नहीं आ रही? सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि भाजपा के साथ अब विपक्ष ने भी यह मान लिया है कि राज्य के अन्दर पुष्कर सिंह धामी वन मैन आर्मी नजर आ रहे हैं और वह समूचे राज्य के अन्दर जिस तरह से हर मुश्किल का सामना करने के लिए खुद मोर्चा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिये गुरूमंत्र पर ही सत्ता चलाने के लिए आगे बढते जा रहे है। मुख्यमंत्री जो कि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने का विजन लेकर आगे बढे हुये हैं वह आवाम को यही संदेश दे रहे हैं कि राज्य के अन्दर किसी को भी किसी भी आपदा या किसी मुश्किल के समय डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वह जनसेवक के नाते सबके साथ खडे हुये हैं और उनकी हर मुश्किल मंे वह उनका साथ देंगे।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार साल से राज्य की जनता के सामने वन मैन आर्मी है यह बात अब तक बीजेपी ही स्वीकार रही थी लेकिन अब कांग्रेस ने भी यह स्वीकार कर लिया था कि मुख्यमंत्री एक विजन से राज्य को चला रहे हैं? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे राज्य को खुद ही चला रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है कि मौजूदा समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही देहरादून गढ़वाल और कुमाऊं को जिस तरह से विकास की एक माला में पिरो कर काम शुरू किया है वह काबिले तारीफ है। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री में तिनकाभर भी अहंकार का कोई भाव नहीं है और वह सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर राज्य को आगे ले जाने की दिशा में रात-दिन एक किये हुये हैं। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी राज्य के पहले ऐसे सीएम बन गये हैं जिन्हांेने कभी गढवाल और कुमांऊ में कोई भेदभाव नहीं किया और वह सभी जनपदांे में दर्जनों बार वहां विकास पहुंचाने के लिए डेरा डाल चुके हैं। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने पहाडों में जाकर जिस तरह से वहां आवाम के बीच जाकर उन्होंने आवाम के बीच चौपाल लगाई और सबसे विकास का खाका बनाने के लिए मंथन व चिंतन किया वह पहाडवासियों को खूब रास आ रहा है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को आदर्श बनाने का विजन सौंप रखा है वह रात-दिन राज्य के विकास से लेकर आवाम को सुरक्षा भाव देने के लिए पहली प्राथमिकता रखे हुये हैं और यही कारण है कि आज राज्यवासी अपने आपको राज्य में रहने के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

