उत्तराखण्ड की धरती पर पहुंचे राजनाथ
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उनका वैलकम करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और उन्होंने रक्षा मंत्री को हवाई अड्डे पर शॉल पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में जब भी कोई दैवीय आपदा आई तो उसको देखते हुए रक्षा मंत्री ने हमेशा उत्तराखण्ड की मद्द के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ को भेजकर आपदा पीडितों की मद्द में उन्हें आगे रखकर हमेशा यह संदेश दिया कि वह उत्तराखण्ड से हमेशा असीम लगाव रखते हैं।

