सड़कों पर निकले ‘सरकार’

0
93

चाय की चुस्कियों से लेकर आवाम से हुये रूबरू
पर्यटकों और स्कूली बच्चों के मन की भी सुनी
नैनीताल/देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने जबसे सरकार संभाली है वह जब भी किसी जनपद में रात्रि विश्राम के लिए जाते हैं तो अगले दिन वह मार्निंग वॉक के लिए अकेले सडकों पर एक आम इंसान की तरह निकल पडते हैं और आज भी नैनीताल की सडकों पर जब सरकार निकले तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया कि सरकार के साथ न तो सुरक्षा का कोई तामझाम था और न ही भाजपा के नेताओं की इनके साथ कोई फौज चल रही थी। सड़कों पर अपने अंदाज में मॉर्निंग वॉक करते हुए जहां उन्होंने चाय की दुकान में जाकर खुद चाय बनाकर उसे चुस्कियां भरकर पीया तो वहीं उन्होंने दुकान में मौजूद आवाम से भी आत्मियता के साथ मंथन किया और सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया। सरकार जब सडकों पर अकेले निकले हुये थे उन्होंने जगह-जगह पर्यटकों और स्कूली बच्चों से भी उनके मन की सुनी और पर्यटकों ने भी उन्हें यही संदेश दिया कि पहाडों की रानी में आकर उन्हें जो आनंद का अनुभव हो रहा है वह अद्भुत है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की और सबके साथ आत्मीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर चाय का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने हेतु ग्यारह करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास कार्यों डीएसए मैदान के सुधार, वलिया नाला, एवं ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली और संबंधित विभागों को इन सभी कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. और अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY