आवाम और पर्यटक भी बोल उठे

0
63

एक दिल को कितनी बार जीतोगे सीएम साहब
देहरादून। मुख्यमंत्री को दिल अजीज राजनेता के रूप में एक नई पहचान मिल चुकी है क्योंकि वह अपने आपको जनसेवक के रूप में आवाम के सामने पेश करते आ रहे हैं और उन्होंने दो टूक संदेश दे रखा है कि उत्तराखण्ड उनका परिवार है और इस परिवार के हर सुख-दुख में वह उनके साथ खडे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संदेश दिया कि गर्मियों में एसी और सर्दियों में हीटर के सहारे 10 से 5 की ड्यूटी ना करें अधिकारी ऑफिस से भी बाहर निकले। आईएसबीटी पर गंदगी का आलम देखकर मुख्यमंत्री अफसरों से नाराज हुये और उन्होंने जब सफाई के लिए खुद झाडू उठाई तो वहां मौजूद पर्यटक और कर्मचारी यह बोलते हुए नजर आये कि हमारा एक ही तो दिल है उसे कितनी बार जितोगे सीएम साहब।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने काम की वजह से जनता में लोकप्रियता के सभी पैमाने छू जा रहे हैं। कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अलग अंदाज तब देखने के लिए मिला जब वह अचानक देहरादून के बस अड्डे पर निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां की सफाई व्यवस्था को देखकर काफी नाराज हुए अधिकारियों को हकीकत दिखाने और उनकी व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद ही सफाई के लिए झाड़ू हाथ में पकड़ ली हैरानी की बात यह है की राजधानी देहरादून के तमाम बड़े अधिकारी सीएम की इस शैली को देख रहे थे परंतु किसी ने भी जिम्मेदारी उठाने की कोशिश नहीं कि अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिरकार कहां-कहां और कब-कब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों को यूं उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराते रहेंगे आखिरकार कुछ एक अधिकारी अपने काम को बखूबी क्यों पूरा नहीं कर रहे हैं यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यह बताया हो और यह दिखाया हो कि आखिरकार काम कैसे किया जाता है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को बार-बार यह नसीहत दी है कि वह जनता के बीच में जाकर जनता के लिए कम करें कई अधिकारी तो ऑफिस में बैठकर ही अपनी ड्यूटी पूरी करके शाम को 5रू00 के बाद घर चले जाते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को जिस ऊंचाई पर पहुंचने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं उसमें शायद ही कोई एक या दो अधिकारी होगा जो उनके साथ दे रहा है जबकि अमूमन अधिकारी गर्मियों में ऐसी और सर्दियों में हीटर के आगे बैठकर अपनी 10 से 5 की ड्यूटी कर रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भी अधिकारियों को आईना दिखाते हुए कहा कि उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों की श्रद्धालुओं के लिए बस अड्डे रेलवे स्टेशनऔर परिवहन के जितने भी स्थल हैं वह बेहद महत्वपूर्ण है ऐसे में सभी अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि जब तक हमारे द्वारा बेहतर नहीं होंगे तब तक एक अच्छा संदेश नहीं जाएगा बाहर से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड में दाखिल होते ही आध्यात्मिक और पर्यावरण की अनुभूति होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY