प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है और वह अकसर उत्तराखण्ड आकर राज्य के विकास को एक नई दिशा देने के लिए हमेशा मुख्यमंत्री के साथ खडे हुये नजर आते हैं। मुख्यमंत्री की पारदर्शी और स्वच्छ राजनीति से प्रधानमंत्री हमेशा उन्हें अपना अभेद आशीर्वाद देते आ रहे हैं। वहीं उत्तराखण्ड की स्थापना की पच्चीसवी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने राज्यवासियों को अपनी शुभकामनायें दी और साफ कहा कि प्राकृति की गोद में बसी देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रकृति की नई रफ्तार भर रही है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष पर अपनी स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए समस्त प्रदेश वासियों की ओर से उनका हार्दिक आभार प्रकट किया है। धामी के विकास से मोदी एक बार फिर गदगद नजर आये जिससे उन राजनेताओं को एक बडा झटका जरूर लगा होगा जो मुख्यमंत्री को बार-बार राज्य के अन्दर एक साजिश के तहत कमजोर करने का खेल खेलते आ रहे हैं।
उत्तराखण्ड की रजत जयंती पर सरकार को विकास का एक बडा तोहफा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देहरादून पहुंचे जहां उन्हांेने उत्तराखण्ड के विकास के लिए 8,260 करोड़ की योजनाओं की एक बडी सौगात देने के लिए जिस तरह से घोषणा की उससे राज्यवासियों को डबल इंजन सरकार के विकास का आईना एक बार फिर देखने को मिल गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से इसलिए भी लगाव है कि वह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना लॉडला और सखा मानकर उत्तराखण्ड के विकास के पथ पर ले जाने के लिए बडी-बडी विकास योजनायें उत्तराखण्ड की झोली में डालते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमेशा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक पाठशाला में अव्वल आते हुए ही नजर आये हैं जिससे उत्तराखण्ड की जनता को यह विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताये गुरूमंत्र को धारण करके दबंगता और स्वच्छता के साथ सरकार चलाने के लिए रात-दिन एक विजन के साथ काम कर रहे हैं। उत्तराखण्ड की रजत जयंती को यादगार बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके साक्षी बने और उन्होंने मंच से एक बार फिर ऐलान किया कि उत्तराखण्ड विकास के जिस पथ पर आगे बढ चला है उससे साफ हो गया है कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने आज सुबह ट्वीटर पर लिखा कि उत्तराखण्ड की स्थापना की पच्चीसवीं वर्षगांठ पर राज्य के सभी भाई बहनों को अनेकानेक शुभकामनायें। उन्हांेने लिखा कि प्राकृति की गोद में बसी हमारी देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हंूं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने भी ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया कि उन्हांेने राज्य की जनता को अपनी स्नेहपूर्ण शुभकामनायें और आशीर्वाद दिया है। उन्हांेने लिखा कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड अपनी विकास यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। आपकी प्रेरणा से उत्तराखण्ड ने अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होकर सुशासन, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये हैं। पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि आपका सानिध्य हमें सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

