मोदी के उत्तराखण्ड को खूब चमका रहे धामी

0
118

पर्यटन-तीर्थाटन में नई उडान भरता डबल इंजन
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री ने राज्यवासियों से वादा किया था कि वह राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद खुद राज्य को सवारने के लिए हमेशा आगे रहंेंगे। आवाम ने अपना वादा निभाया तो उसके बाद से देश के प्रधानमंत्री भी पिछले चार वर्षों से राज्य को गुलजार करने के लिए अपना वादा निभाते आ रहे हैं। डबल इंजन के विकास को देखकर आम जनमानस गदगद नजर आ रहा है और उन्हें यकीन है कि अगला दशक उत्तराखण्ड का होगा क्योंेिक अब पर्यटन और तीर्थाटन में एक बडे विजन के साथ डबल इंजन ने जो नई उडान भरी है उससे देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी उत्तराखण्ड में हो रहे विकास को लेकर आशावान हैं कि अब उत्तराखण्ड बदल रहा है। सडक से लेकर आकाश तक डबल इंजन ने आवाम को एक ऐसा गिफ्ट दे दिया है जिसे पाकर आवाम की उम्मीदों को लगातार बडे पंख लगते हुए नजर आ रहे हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से लगाव किसी से छुपा नहीं है। बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का बडा मास्टर प्लान बनाकर वहां बडा विकास शुरू हो रखा है उससे देश और दुनिया के श्रद्धालुओं के मन में एक नई उमंग जगी हुई है कि उत्तराखण्ड के अन्दर तीर्थाटन जिस रूप में आगे बढ रहा है उससे देश और दुनिया के लोगों का वहां आने का जो सिलसिला तेजी के साथ बडे पैमाने पर शुरू हो रखा है उसे डबल इंजन सरकार की देन ही माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बडे विजन के साथ जो काम करना शुरू कर रखा है उससे केन्द्र सरकार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली को लेकर काफी प्रभावित नजर आ रही है और उनका मानना है कि मुख्यमंत्री राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढाने के लिए जिस तरह से एक नई सोच के साथ काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 तक आदर्श राज्य बनाने का वचन उत्तराखण्डवासियों को दिया हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मात्र अल्प कार्यकाल में ही जिस तरह से राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में सफलता हासिल करनी शुरू कर दी है वह मुख्यमंत्री की कुशल राजनीति का ही परिणाम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को एक नया उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में जिस सोच के साथ विकास की दौड में रेस लगा रहे हैं उसे देखकर साफ नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के शहीद आंदोलनकारियो ंके सपनों का उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में जिस तरह से एक नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साथ दे रहे हैं उसी को देखते हुए उत्तराखण्ड की जनता के मन में एक अलख जग चुकी है कि राज्य के अन्दर डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने तक शांत नहीं बैठेगी।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड के चंद पूर्व मुख्यमंत्रियों ने आवाम की उम्मीदों के साथ बार-बार खेल खेला और उन्हें भ्रम के जाल में फंसाते हुए दावे किये थे कि अगर राज्य के अन्दर उनकी सरकार आई तो उत्तराखण्ड को स्वीजरलैंड की तर्ज पर सुन्दर बनाया जायेगा लेकिन सत्ता में आने के बाद वह स्वीजरलैंड जैसा रूप उत्तराखण्ड को देने के लिए कभी आगे नहीं आये और न ही वह उत्तराखण्ड को उत्तराखण्ड बना पाये? आवाम के सपनों को हमेशा चूर-चूर करने में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों से आवाम इतनी नाराज है कि वह उनका नाम तक लेना पसंद नहीं करती? वहीं राज्य में जब युवा चेहरे पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कमान मिली तो उन्होंने सत्ता चलाने के लिए जिस रास्ते को चुना उस रास्ते को देखकर आवाम बडा सुकून महसूस कर रही है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धामी के उत्तराखण्ड को खूब चमका रहे हैं और यही कारण है कि डबल इंजन सरकार राज्य के अन्दर पर्यटन और तीर्थाटन क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने मंे जिस तरह से सफल होती आ रही है उससे उत्तराखण्ड के अन्दर एक नयापन देखने को मिलने लगा है और फिल्मी हस्तियां भी जिस तरह से उत्तराखण्ड के अन्दर आकर फिल्म उद्योग को यहां एक नई पहचान दिलाने के मिशन में आगे बढ़ चुका है उससे उत्तराखण्ड के बेरोजगार युवकों के लिए भी रोजगार के नये संसाधन पनपने लगे हैं और राज्य अब नये कलेवर में देश और दुनिया के साथ आकर खडा होता हुआ नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY