कुख्यात सुहेल शूटआउट में हुआ लंगडा

0
137

आमने-सामने गोलियां चलाकर खाकी को ललकारा
कप्तान बोलेः अपराधियों को घुटने पर लाना मिशन
आईजी गढवाल ने पुलिस टीम को दिया दस हजार का ईनाम
डोेईवाला(संवाददाता)। शहर के बीचोबीच एक युवक को गोली मारने वाले पांच बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस कप्तान ने बडा ऑपरेशन चलाया तो दो बदमाश पहले ही दबोच लिये गये थे लेकिन कुख्यात सुहेल और उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये थे इस पर पुलिस कप्तान ने एसओजी और पुलिस टीम को बदमाशों की तलाश में उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश रवाना किया और उसके बाद उन्हें पकडने के लिए टीमें चप्पे-चप्पे पर उनकी तलाश में जुट गई और आखिरकार बीती रात एसओजी और पुलिस टीम ने स्कूटी सवार बदमाशों को घेरा तो उन्होंने पुलिस दल पर गोलियां चला दी जिस पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुये शूटआउट में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। इस शूटआउट में कुख्यात सुहेल भी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ जो पुलिस को लगातार ललकार रहा था। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचे, कारतूस, चाकू और घटना में प्रयोग की गई स्कूटी बरामद की हालांकि इस शूटआउट में बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि बीती रात्रि पुलिस टीम को कंट्रोल रूम के माध्यम से एक सफेद रंग की स्कूटी, जिसकी नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी थी, में तीन संदिग्ध लोगों के सवार होकर छिद्दरवाला से लालतप्पड़ की ओर आने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल बैरिकेडिंग करते हुए सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम को उक्त संदिग्ध स्कूटी छिद्दरवाला से लालतप्पड़ की ओर आते हुए दिखाई दी, जिस पर तीन संदिग्ध सवार थे, जो पुलिस टीम द्वारा की जा रही चैकिंग को देखकर स्कूटी को तेजी से वापस मोडते हुए रांग साइड से ही छिद्दरवाला की ओर वापस भागने लगे थे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशांे द्वारा अपनी स्कूटी को रांग साइड से छिद्दरवाला से लालतापड के बीच स्थित काली मन्दिर के निकट जगंल के कच्चे रास्ते पर उतारकर तेजी से भागने का प्रयास किया गया, जहाँ जंगल के अन्दर लगभग 100 मीटर आगे बदमाशों की स्कूटी गिर गई, मौके पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
पुलिस कप्तान ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किए गए जवाबी फायर में दो बदमाशों के पैर पर गोली लगी जिनके पास से पुलिस टीम को दो तमंचे तथा चार जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि बदमाशों से पूछताछ में उनकी पहचान सोहेल खान निवासी 109 ई.सी. रोड, करनपुर, देहरादून उम्र 25 वर्ष तथा सानू निवासी चावला चौक, नालापानी रोड, करनपुर, देहरादून उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। बदमाशों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने अपने अन्य साथियों काव्यांश धामा, रोहन तथा विशाल के कहने पर दून अस्पताल के पास रात्री में दिशान्त नाम के युवक, जिससे काव्यांश का पैसों के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था, को गोली मार दी थी, तभी से पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी, जिससे बचने के लिये वह इधर उधर छिपते फिर रहे थे। उनके साथ उनका एक अन्य दोस्त जावेद पुत्र अब्दुल रहमान निवासीरू डबकी जूनारदार, कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर भी था। बदमाशों के तीसरे साथी जावेद, जो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, उसे पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग के दौरान तड़के सुबह डोईवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनो घायल अभियुक्तो को प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY