पहाड़ की वादियों में भी नफरत की चिंगारी
थूक जिहादी के खिलाफ गुस्से में सीएम
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के अन्दर लव, लैंड, थूक जिहाद के खिलाफ खुली जंग छेड रखी है और उन्होंने दो टूक संदेश दे रखा है कि अगर राज्य में किसी ने भी जिहाद करने का दुसाहस किया तो उसे इसका बडा खामियाजा भुगतना पडेगा। मुख्यमंत्री थूक जिहाद पर सबसे ज्यादा नाराज दिखाई देते हैं और उनका साफ कहना है कि ऐसा करना एक आम इंसान की भावना के साथ बडा खिलवाड करना है। उत्तराखण्ड मंे जबसे थूक जिहाद के मामले सामने आये हैं तबसे मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को दो टूक संदेश दे रखा है कि अगर किसी भी जनपद में ऐसी घटना सामने आई तो इस तरह का कृत्य करने वाले जिहादी के खिलाफ ऐसी कार्यवाही अमल में लाई जाये जिससे हर कोई यह समझ जाये कि उत्तराखण्ड के अन्दर अगर किसी ने भी ऐसा करने का दुसाहस किया तो उन्हें इसका बडा खामियाजा भुगतना पडेगा। पहाड से लेकर मैदान तक में थूक जिहाद के मामले सामने आने पर मुख्यमंत्री हमेशा सख्त रूख अपनाकर ऐसा करने वाले जिहादियों को सबक सिखाने के लिए खुद आगे आ जाते हैं। देवों की नगरी में थूक जिहाद का पाप करने वाले हर पापी को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए जहां सरकार संकल्पबद्ध है वहीं हिन्दू संगठन भी ऐसे जिहादियों के खिलाफ खुला मोर्चा खोलकर उनके खिलाफ सीधी जंग लडने के लिए आगे बढ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में हुये थूक जिहाद को लेकर अपनी बडी नाराजगी दिखाई है और उन्होंने ऐसा कृत्य करने वाले को सख्त सजा दिलाने के लिए जनपद की पुलिस कप्तान को आदेश दिये हैं जिसके बाद पुलिस कप्तान ने थूक जिहादी पर बडा शिकंजा कसने के लिए रणनीति के साथ काम करना शुरू कर रखा है।
उत्तराखण्ड देवो की भूमि है और यहां की जनता ने कभी भी किसी जिहाद को स्वीकार नहीं किया और वह उसके खिलाफ हमेशा युद्ध लडने के लिए अगली पक्ति में खडी हुई नजर आती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चार साल के कार्यकाल में राज्य के अन्दर जहां लव और लैंड जिहाद का खात्मा किया है तो वहीं राज्य में कुछ महीनों पूर्व हुये थूक जिहाद को लेकर उन्होंने अपना रूख साफ कर रखा है कि ऐसा करने वाले हर जिहादी को उसकी बडी कीमत चुकानी पडेगी। उत्तरकाशी के एक रेस्तरां के खानसामे द्वारा थूक लगाकर तंदूर में रोटियां सेकने के घिनौने कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों में गुस्सा गहराया हुआ है। बता दें कि बाजार पुलिस चौकी के पास जायका रेस्तरां नाम के प्रतिष्ठान का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें तंदूर पर रोटी बनाने वाला युवक रोटियों में थूक लगा कर उन्हें सेक रहा है। ये खबर फैलते ही विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के युवक एकत्र होकर उक्त रेस्तरां में पहुंचे और उक्त युवक जिसका नाम अदनान बताया जा रहा है को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर उसके खिलाफ कानूनी कारवाई करने की मांग करने लगे। हिंदू संगठनों ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए खूब हंगामा किया जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी देखी गई।
काशीनगर मानी जाती इस पावन धरा में किए गए इस घिनौने कृत्य के आरोपी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कारवाई करते हुए उसे कस्टडी में ले लिया। प्रशासन ने तत्काल रेस्तरां स्वामी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया। इस घटना के बाद उत्तरकाशी में भय के कारण मुस्लिम समुदाय की दुकानें बंद रही। हिंदू संगठनों ने इस घटना को थूक जिहाद बताते हुए ऐसे तत्वों को उत्तरकाशी से ही नहीं अपितु राज्य से बाहर खदेड़ने की आवाज बुलंद की। एसपी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी करवाई की जा रही है और यहां रहने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन भी कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस मामले में जायका रेस्तरां के फूड लाइसेंस को भी रद्द किए जाने की संस्तुति की गई है। वहीं इससे पहले भी बागेश्वर में मेले के दौरान रोटियों में थूक लगाने और मसूरी में चाय में थूक फेंकने की घटना हुई थी,जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थूक जिहाद को एक विभत्स कृत्य मानकर ऐसा करने वाले जिहादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का संदेश सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों को दिया है और जब उत्तरकाशी थूक जिहाद से सुलगा तो सरकार से लेकर जिला प्रशासन ने जिहादी के खिलाफ बडा एक्शन लेने के लिए अपने इरादे साफ कर दिये।

