युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया आरएसएस कार्यालय कूच

0
159

देहरादून(नगर संवाददाता)। आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने एक युवक के यौन उत्पीडऩ के जाने के विरोध में तिलक रोड स्थित आरएसएस कार्यालय कूच करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बिंदाल पुल के पास बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान रोके जाने से कई कार्यकर्ता बैरीकैडिंग पर चढ़ गए और वहां पर आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। यहां बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए तिलक रोड़ स्थित आरएसएस कार्यालय की ओर कूच करने लगे तो पुलिस ने बिन्दाल पुल से पहले तिलक रोड़ पर बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान रोके जाने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच तीखी नोंकझोंक एवं धक्का मुक्की हुई और कई कार्यकर्ता बैरीकैडिंग पर चढ़ गये और नारेबाजी करने लगे। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं को तत्काल संगठन से बाहर निकालकर ठोस कार्यवाही की जाए और ऐसे कार्यकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा जो यौन उत्पीडऩ में शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने कहा जल्द ही ऐसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई और देर शाम को छोड़ दिया गया। इस अवसर पर अनेक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY