योगी पर आधारित मूवी ने चारों तरफ मचाया धमाल

0
186

कोटद्वार(अवनीश अग्निहोत्री)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित मूवी अजय इन दिनों खूब चर्चाओं में है। रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है। फिल्म में अनंत जोशी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं उनके साथ परेश रावल, दिनेश लाल यादव और पवन मल्होत्रा भी हैं। रिलीज होने के पहले ही दिन से मूवी देखने वाले दर्शकों की भीड़ सभी जगह देखी जा सकती है।
मुख्यमंत्री के रुप में उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकार्ड बनाने वाले योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म ‘अजेय’ हाल ही में रिलीज हो चुकी है। देश के लोगों के बीच में अपनी कार्यशैली से विशिष्ट पहचान बना चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ने पहले ही दिन से बाक्स आफिस पर धमाल मचा दिया। वही दूसरी तरफ खुद योगी आदित्यनाथ के अपने मूल राज्य उत्तराखंड में राजनीतिक रूप से इस मूवी को लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिखाया जा रहा है, अक्सर उत्तराखंड में अपराधियों पर कोई भी बड़ी कार्यवाही होने पर देखा जाता है उसे कही न कही यूपी के मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में हुई कार्यवाही से जोड़कर देखा जाता है और माना जाता है कि यहां भी योगी को कॉपी किया जा रहा है। इतना ही नहीं पौड़ी गढ़वाल में वर्तमान में सत्ता में विराजमान लगभग सभी विधायक, मंत्री आज सिर्फ इसी वजह से जीत हासिल कर सत्ता में बैठे है क्योंकि 2022 में जब सीट निकलना मुश्किल होता दिखा, तो योगी की सिर्फ एक जनसभा ने कुछ ही पल में पूरा माहौल एक तरफा कर डाला था जिस कारण पौड़ी जनपद से सभी विधानसभा सीटें जीत ली गई। लेकिन खुद पौड़ी जनपद के नेता इस मूवी को लेकर किसी तरह के उत्साह, जोश और खुशी के माहौल को मनाते नहीं दिख रहे। तो क्या सिर्फ फोटो खिंचवाने और जरूरत पड़ने पर ही पौड़ी गढ़वाल के नेताओं को योगी बाबा की याद आती है। हालांकि जनता के दिलों में राज करने वाले योगी बाबा के जीवन पर आधारित इस मूवी को देखने खुद ही बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे है। लेकिन फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित मूवी को लेकर उत्तराखंड के बड़े बड़े नेताओं द्वारा किसी तरह का कोई कार्यक्रम या आयोजन न करना, कोई उत्साह या खुशी न जताना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

योगी के तपोबल से उत्तराखंड को मिलेगा बल
साधक कभी भी साधारण नहीं होता, योगी आदित्यनाथ ने यह सिद्ध कर दिखाया है….आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देने पर भी न तो उनका आध्यात्मिक जीवन प्रभावित हुआ है न ही उनके आभामंडल में कोई कमी आई है,प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने की ललक उनमें साफ झलकती है।तभी तो विपक्ष भी परेशान है कि इतने सारे प्रोपेगेंडा फैलाने के बाद भी योगी आदित्यनाथ को सामान्य नागरिक सिर आंखों पर क्यों और कैसे बिठाए है।इतने बड़े बड़े माफियाओं का साम्राज्य योगी सरकार ने ध्वस्त कर दिया और कई जातिवादी,क्षेत्रवादी राजनेताओं की राजनीति भी समाप्ति की कगार पर है।और योगी आदित्यनाथ की विश्वसनीयता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,आम जनमानस उनको भविष्य के राष्ट्रीय नेतृत्व के रूप में देख रहा है।और जब पूरा देश योगी से आस लगाए बैठा है तो उत्तराखंड तो उनकी जन्मभूमि है और ऐसे में स्वाभाविक रूप से जब योगी का नेतृत्व उभरेगा तो उसका लाभ उत्तराखण्ड को भी मिलेगा।वैसे ही उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपनत्व से भर देता है, उत्तराखंड के प्रति उनका दृष्टिकोण बहुत ही भावनात्मक है और प्रधानमंत्री ने कहा भी है कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। जैसे सूर्य किरण लाखों तारों को प्रकाशमान करती है,वैसे ही योगी आदित्यनाथ की चमक का असर निश्चित ही उत्तराखंड पर भी होगा और भी प्रकाशमान होगा।

LEAVE A REPLY