महर्षि वाल्मीकि की निकाली शोभायात्रा

0
108

देहरादून(नगर संवाददाता)। भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांवली रोड स्थित भगवान वाल्मिकी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई और यह शोभा यात्रा कांवली रोड से गोविंदगढ़ से तिलक रोड होते हुए वापस कांवली रोड पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर भगवान वाल्मिकी और अन्य भगवान के चित्रों से जुड़ी झाकियोंं को शामिल किया गया और झाकियों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शोभा यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस से प्रदेश महामंत्री व राज्य आंदोलनकारी विरेंद्र पोखरियाल, पूर्व विधायक राजकुमार, वाल्मीकि समाज से चौधरी मदन लाल, प्रधान श्याम सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कांवली स्थित भगवान वाल्मिकी मंदिर से वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि से जुड़ी झांकिया आकर्षक का केंद्र रही। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विरेंद्र पोखरियाल ने वाल्मीकि समाज को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी और सभी के खुशहाल होने की भगवान वाल्मीकि से कामना की। इस मौके पर पोखरियाल ने कहा कि आज की पीढ़ी को भी महर्षि वाल्मीकि के विचारों को अपनाने के साथ ही उनके पद चिन्ह पर चलना चाहिए।
पोखरियाल ने यह भी कहा कि उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की थी। देशभर में आज पूजा के साथ ही झांकियां निकली है।उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। इसलिए उनके विचारों को समाज में अपनाने की जरूरत है। शोभा यात्रा के समापन पर मंदिर में प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर नितिन चचंल, सोम प्रकाश वाल्मीकि, आशीष देसाई, विनोद चौहान, टीका राम पांडे, मोहन काला, टीटू त्यागी, महिपाल शाह, संजय कन्नौजिर्या, ओम प्रकाश सती बब्बन, सुलेमान, विनोद चौहान, दिवान सिंह बिष्ट, कैलाश वाल्मीकि, राजेश चौधरी, संजय बिरला, अनिल बागड़ी, राजीव प्रजापति, सावन मोस, करन वाल्मीकि, राहुल शर्मा, वंश चौधरी सहत अन्य लोग शोभा यात्रा में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY