हरिद्वार में छात्रों से हुआ संवाद
गुनाहगार खालिद के घर एसआईटी ने दी दस्तक
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखण्ड में हाल ही में हुई राज्य स्तरीय परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर एक बडा भूचाल मचा हुआ है और बेरोजगार छात्र से लेकर कांग्रेस तक इस मामले की सीबीआई जांच कराने पर डटे हुये हैं। कथित पेपर लीक मामले की जांच एसआईटी से कराने के लिए सीएम ने हुक्म दिया था और उसके बाद एसआईटी का गठन किया गया जिसके बाद अब एसआईटी ने जिलेवार जांच शुरू कर दी है और इसी के चलते वह आज हरिद्वार के सुल्तानपुर में गुनाहगार खालिद के घर पहुंची जहां वह उसके परिवार से लम्बी पूछताछ कर रहे हैं तो वहीं रोशनाबाद क्लेक्ट्रेट सभागार में सुनवाई चल रही है जहां अभ्यार्थियों व अन्य लोगों से जनसंवाद किया जा रहा है। पुलिस कप्तान का साफ कहना है कि पेपर वायरल मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ है और एसआईटी ने अब सारी परतों को खंगालने के लिए अपनी जांच तेजी से आगे बढा दी है।
मुख्यमंत्री ने कथित पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है और आज यह टीम सीधे हरिद्वार पहुंची जहां उन्हांेने इस मामले में गुनाहगार खालिद के सुल्तानपुर आवास पर अपनी दस्तक दी और लम्बे समय तक उसके परिवार वालों से पूछताछ करने का दौर शुरू किया। खालिद के घर में एसआईटी की दस्तक देखकर वहां हडकम्प मच गया और काफी समय पूछताछ करने के बाद एसआईटी की टीम ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने का जो दौर शुरू किया उससे लग रहा है कि एसआईटी निष्पक्षता से जांच को आगे बढाने के लिए निकल पडी है। वहीं रोशनाबाद क्लेक्ट्रेट सभागार में अभ्यार्थियों व अन्य लोगों से जनसंवाद करके सुनवाई की जा रही है। हरिद्वार में कथित पेपर लीक को लेकर छात्रों के साथ संवाद हुआ और अब एसआईटी ने इस मामले का सच सामने लाने के लिए अपनी जांच को जिलेवार आगे बढाने का काम शुरू कर दिया है।

