बेरोजगारों की ललकार प्रदेश भर के युवा न रूकेगा और न ही झुकेगा

0
104

देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के अधीन बीते रविवार को कराये गये पटवारी, वीडिओ, वीपीडीओ के पेपर लीक होने से गुस्साये बेरोजगारों ने पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई से जांच कराये जाने, आयोग के अध्यक्ष व सचिव को हटाने व अन्य मांगों को लेकर परेड ग्राउंड के बाहर सड़क पर तीसरे दिन टेंट लगाकर प्रदेश सरकार व आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर धरना दिया। कई सामाजिक संगठनों ने बेरोजगारों को अपना समर्थन दिया। यहां उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल व उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार के संयुक्त नेतृत्व में बेरोजगार परेड ग्राउंड के पास सड़क पर तीसरे दिन नारेबाजी के बीच प्रदर्शन कर धरने पर बैठे है लेकिन सरकार की ओर से मांगों पर ठोस पहल नहीं की जा रही है जो चिंताजनक है।
इस अवसर पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीते रोज बेरोजगार संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था लेकिन अचानक रात को हरिद्वार से ऐसे युवाओं को सहस्त्रधारा रोड़ स्थित एकता विहार में बनाये गए धरना स्थल पर लाया जाता है और बेरोजगारों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इन युवाओं से पेपर लीक न होने व परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाने के नारे लगाए गये और जब बेरोजगार संघ व पत्रकारों को इसकी सूचना मिली तो एकता विहार पहुंचे और इस दौरान सभी युवाओं को बस में सवार करते हुए तेजी से वहां से निकल पडे और युवाओं ने गाड़ी का पीछा किया और कई स्थानों पर रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस भी इस कार्य में मिली थी और आखिरकार नेपाली फार्म के पास बसों को रोका गया। उन्होंने कहा कि आयोग के अध्यक्ष जी एस मार्तोलिया और सचिव गिरधारी सिंह रावत को तत्काल पद से हटाया जाए। पंवार ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच से कम स्वीकार नहीं करेंगें और पेपर को रदद किया जाए और शीघ्र ही नई तिथि घोषित की जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार हठधर्मिता पर आ गई है।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा है कि आज धरने के तीन हो गए है और यह आंदोलन अब जनांदोलन बन गया है और कई राजनैतिक व सामाजिक संगठनों का लगातार समर्थन मिल रहा है और प्रदेश भर में रैलियां व धरने प्रदर्शन किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण की जब तक सीबीआई से जांच नहीं होती है तो आंदोलन को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीती रात की घटना से आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया लेकिन बेरोजगारों ने हिम्मत दिखाते हुए हरिद्वार से बुलाए गए छात्रों को खदेडऩे व पकडने का काम किया गया और इन छात्रों ने सच्चाई को बयां करने का काम किया और आज प्रदेश भर के युवाओं के सपनों को कुचलने का काम किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत में सहन नहीं करेंगें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बेरोजगारों के साथ षडयंत्र रचा रहा है और उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा न ही रूकेगा और न ही झुकेगा। उन्होंने कहा कि बीती रात की घटना इस ओर इशारा कर रही है और इसे सहन नहीं करेंगें। बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा है कि बेरोजगारों के हितों का हनन किसी भी दशा में नहीं होनें देंगें। इस अवसर पर धरने व प्रदर्शन में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल, महासचिव संजेंद्र कठैत, जसपाल चौहान, महिला मंच की निर्मला बिष्ट,विशाल चौहान, बिट्टू वर्मा, सुनील, अखिल तोमर, कपिल कुमार, सुरेश सिंह, उत्तराखंड जे पी ध्यानी, नितिन बुड़ाकोटी, जसपाल चौहान, विशाल चौहान, मोहन सिंह, सतेन्द्र कुमार, बिट्टू वर्मा, अशोक कुमार, अमन दास, हिमांशु मेहरा, त्रिभुवन चौहान सहित कई युवा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY