विकासनगर (मनोज सैनी)। उत्तराखंड में 21 सितम्बर को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा करवाई गई परीक्षा के दिन से ही तीन पन्नों के बाहर आने की खबरों ने भूचाल मचा कर रख दिया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जांच के बाद हरिद्वार और देहरादून पुलिस द्वारा कुछ लोगों पकड़े जाने के बाद आज स्वाभिमान मोर्चा और उत्तराखंड बेरोजगार संघ से जुड़े सैकड़ों लोगों द्वारा जगह जगह जन आक्रोश रैली और पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासनगर में भी युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतर जन आक्रोश रैली निकाल अपना रोष जताते हुए पुतला दहन किया। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात दिखाई दिया।
उत्तराखंड में बेरोजगार संघ द्वारा उठाया गया पेपर लीक मामला अब लगातार तूल पकडऩे लगा है। इस मामले को लेकर विकासनगर के मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने इक्कठा हुए सैकड़ों बेरोजगार युवक युवतियों का जन आक्रोश देखने को मिला। पहाड़ हो या मैदान सभी जगह पेपर लीक मामले को लेकर उत्तराखंड का युवां सड़कों पर दिखाई दे रहा है। रवि सर के नेतृत्व में सड़क पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने उत्तराखंड की धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार में जन आक्रोश रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से युवांओं द्वारा पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग, पेपर चोर गद्दी छोड़, हाकम का हाकिम कौन सहित भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला दहन किया गया। यह जन आक्रोश रैली पेट्रोल पंप से शुरू होकर डाकपत्थर तिराहे, अस्पताल चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, गीताभवन चौक से होती हुई मण्डी चौक पहुंची जहां पुतला दहन कर पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करी गई। रैली के दौरान काफी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहा।

