बाबा गणपति की राजधानी मंे धूम

0
149

देहरादून(नगर संवाददाता)। गणेश चतुर्थी पर राजधानी में बाबा गणपति की प्रतिमा के स्थापित करने के साथ पूजा अर्चना की धूम रही और विभिन्न संगठनों ने गणपति की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस अवसर पर आरती के साथ ही अनेकों कार्यक्रम किये गये जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उत्तरायण काली बाड़ी मॉडल कॉलोनी आराघर में 2०वां गणेश उत्सव का दीप प्रज्वलित कर संस्था के संस्थापक सदस्य समर सेन, कार्यक्रम के संयोजक अधीर मुखर्जी, पूजा समिति के अध्यक्ष आर. एन मित्रा, मधुमिता दत्ता, सचिव शिवानी दत्ता ने दीप प्रज्जवलित कर पूजा का शुभारम्भ किया। इस दौरान भगवान गणेश की पंडित ने पूजा अर्चना कर हवन किया उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ । इस अवसर पर भक्ति संगीत में पंडाल में उत्सव का माहौल था और इस दौरान सभी भक्त्जन भगवान गणेश की आरती कर आनंद उठा रहे थे। इस अवसर पर पूजा कार्यक्रम में अधीर मुखर्जी, समर सेन, आर एन मित्रा, मधुमिता दत्ता, शिवानी दत्ता, दीपक मुखर्जी , अनामिका मुखर्जी, प्रसंजीत दत्ता, लोखी मुखर्जी , सुनीता भौमिक, एस. के बैनर्जी, नम्रता मुखर्जी , पुष्पा भंडारी , मंजु दास गुप्ता , गीता सेन सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर पटेलनगर गणेश उत्सव समिति की ओर से पटेलनगर स्थित मनभावन वैडिंग प्वांइट में गणेश की मूर्ति को लेकर शोभायात्रा निकाली गई और शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर शिव रघुनाथ मंदिर क्लेमेंनटाउन में श्री गणेश महोत्सव 2०23 का आयोजन किया गया और इस अवसर पर श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति क्लेमेंनटाउन के अध्यक्ष दिनेश जुयाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान अनेकों भजन गायकों की प्रस्तुतियां होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद राजेश परमार ने बताया कि यह महोत्सव 25 सितम्बर तक चलेगा और इसी दिन भंडारी एवं दोपहर बारह बजे से मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा। इस अवसर पर समिति के अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY