गणेश उत्सव में रही चंद्रयान तीन की धूम

0
143

देहरादून(नगर संवाददाता)। एमकेपी पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकल्प के संयुक्त तत्वावधान में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर चंद्रयान मिशन पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता के चित्रों को दर्शकों ने काफी सराहा गया और इस दौरान चंद्रयान की धूम रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ ममता सिंह ने गणेश उत्सव के आध्यात्मिक और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े संदर्भ का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान गणेश भारतीय संस्कृति के समावेशी प्रतीक हैं जो प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हैं साथ ही भारतीय दर्शन में किस प्रकार माता पिता के प्रति सम्मान भाव को गणेश जी के जीवन से सीखा जा सकता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ सरिता कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया और गणेश उत्सव के पारंपरिक महत्त्व पर उद्बोधन दिया। इस अवसर पर शालिनी बिष्ट ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति दी इस दौरान तत्पश्चात एनएसएस की छात्राओं ने सुंदर सामूहिक नृत्य, गढ़वाली नृत्य किया।
इस अवसर पर गणेश उत्सव विषयक 21 चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर चंद्रयान मिशन पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता के चित्रों को दर्शकों ने काफी सराहा और इस पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उन्नति रावत, द्वितीय स्थान सोनाली तोमर, तृतीय स्थान मैमूना ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉक्टर तुष्टि मैठाणी, डॉक्टर ज्योत्सना शर्मा, डॉक्टर एल वी दास, डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा , डॉक्टर तूलिका चंद्रा, पूनम सिंह, डॉक्टर नीतू त्रिपाठी, डॉक्टर आरती सिसौदिया, डॉक्टर मोनिका भटनागर, डॉक्टर पूनम त्यागी, डॉक्टर मुकेश बाला आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY