देहरादून(नगर संवाददाता)। राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी को लेकर व्यापक स्तर पर पूजा की तैयारियां धूमधाम से चल रही है और अभी से ही गणपति बप्पा की तैयारियों की धूम आरंभ हो गई है। 19 सितंबर से शुरू होने वाली गणपति पूजा के लिए गणपति की प्रतिमा की जमकर खरीददारी की जा रही है और यहां बिन्दाल पुल के आसपास एवं राजधानी के अन्य क्षेत्रों में गणपति की प्रतिमा को बेचने वालों के यहां भक्तगणों की भीड़ जुटी हुई है और वह प्रतिमा की खरीददारी कर रहे है।
यहां गणेश चतुर्थी के लिए गणेश भगवान की प्रतिमा की भक्तजन खरीददारी में जुटे हुए है और इस दौरान सभी गणेश भक्तों का स्वागत करने के लिए जगह जगह पंडाल लगाये जा रहे है और वहां पर गणपति बप्पा की प्रतिमा को स्थापित कर रहे है और कल से गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति की पूजा अर्चना की जायेगी और जिसके लिए जगह जगह पर अभी से ही गणपति महोत्सवों की तैयारियां विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आरंभ कर दी गई है।
