विधायक सविता कपूर ने की रक्तदान शिविर की शुरूआत

0
215

देहरादून(नगर संवाददाता)। भारतीय जनता युवा मोर्चा कट विधानसभा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा इंदिरा नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदा सागर उनियाल और हिमांशु गोगिया के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर की शुरुआत कैंट विधायक का सविता कपूर ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस अवसर पर अनेक युवाओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत करते कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव का ही अवसर नहीं है, बल्कि यह बीजेपी के हर एक कार्यकर्ता के लिए विशेष सेवा कार्यों का अवसर है, जिसके तहत सेवा भाव से भरे भाजपाई पन्द्रह दिन तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबे और स्वस्थ जीवन कामना करते हुए जनसेवा करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश के लोग आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व को आगे भी बरकरार रखने के संकल्प के साथ सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने रक्तदाताओं से मिले और इसके साथ ही समाज के लिए समर्पित भाव से की गई सेवा के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर सभी रक्तदाता को भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने रक्तदान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, अंजू बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, भाजपा नेता अतुल कपूर, महानगर के महामंत्री विजेंद्र किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, ए के महाजन, अजय सिंह, बबलू बंसल, राहुल चौहान, संजय अरोड़ा, विनोद रावत, सुदर्शन बिष्ट, अर्चना आनंद, संतोष कोटियाल, संगीता रावत, मीरा कठैत ,शुभम रावत, आकश, संजय सिंघल, राकेश शर्मा ओमेंद्र भाटी, आशा भाटी, कुणाल, सूरज बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री रितेश चौरसिया, संजय कुमार, आकाश, प्रवीन नेगी, जोगेश गुप्ता, पुनीत बग्गा, राजा चौहान, पारस गोयल, भास्कर शंखधर, राजेश क्षेत्री, रीता, मनीष कुमार भाटिया नवल थापा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY