अंकिता भंडारी के हत्यारों को दो फ ांसी

0
113

डोईवाला(पवन सिंघल)। उतराखंड़ कि बेटी अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस व एनएसयूआई डोईवाला ने अंकिता भंडारी को शहीद दुर्गामल्ल राजकीय महाविद्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की और अंकिता बहन के हत्यारो के लिए फाँसी की माँग करी।
कांग्रेस डोईवाला के विधानसभा अध्यक्ष युवा सावन राठौर ने कहा बहन अंकिता की हत्या हुए एक साल हो गया है। लेकिन आज तक सरकार उस हत्याकांड की निष्पक्ष जॉच तक नहीं करवा सकी है। उस वीआईपी का नाम आज तक क्यों उजागर नहीं हो सका जिसको लेकर बहन अंकिता पर दबाव बनाया गया सर्विस देने का। रिजोर्ट पर जबरन बुलडोजर चलाकर क्यों सारे सबूत नष्ट करने का काम किया गया…किसके इशारे पर बुलडोजर चलाया गया।
छात्रनेता संजू ठाकुर ने कहा धामी सरकार सीबीआई जाँच क्यों नहीं करवा रही है अगर इतनी हाईप्रोफाइल केस जिसकी जानकारी पूरे देश को है। अगर ऐसे मामले की जाँच नहीं हो रही है तो आम महिलाओं को कितना कष्ट झेलना पड़ता होगा। छात्र नेता सौरभ बिष्ट ने कहा कब तक पुष्कर धामी हमारे पहाड़ के स्वाभिमान की भावनाओं से खिलवाड़ करेंगे। रिजॉर्ट भाजपा नेता का था, क्या सरकार का संरक्षण उस रिजोर्ट को प्राप्त था? छात्रसंघ कोषाध्यक्ष इंदु कश्यप व छात्र नेता योगिता कोहली ने कहा की सरकार बहन अंकिता भंडारी के हत्यारो को फाँसी दे। श्रद्धांजलि देने में सौरभ बिष्ट, संजू ठाकुर,इंदु कश्यप ,योगिता, अंजलि, आरती, ऋतू,सोनिया ,शुभम कम्बोज,अमन बिष्ट, अंकुश ठाकुर,हिमांशु राणा,राहुल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY