बारात से लौटी खुशी बनी मातम

0
139

चम्पावत(संवाददाता)। शादी समारोह से वापस घर लौट रहे बारातियों से भरी एक बोलेरो कार गहरी खाई में जा गिरी जिसमें चौदह बारातियों की मौत की आशंका जताई जा रही है इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया और खाई में उसका ऑपरेशन चल रहा था। एक बार फिर कार में क्षमता से ज्यादा लोगों को बिठाये जाने के कारण उसका संतुलन खोया और एक बडा हादसा हो गया। शादी के समारोह से लौट रहे लोगों के घर में खुशी का माहौल मातम में बन गया और उसके बाद अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि आखिरकार कार किस कारण से खाई में गिरी थी। इस दुर्घटना पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया है कि उत्तराखण्ड के चम्पावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि बारात से लौट रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का दर्दनाक सामाचार मिलने से मन व्यथित है मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हंू और उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों को पूर्ण तत्परता के साथ करने के निर्देश दिये हैं।
उत्तराखंड के चंपावत जिले में आज तडके एक बड़ा हादसा हो गया है। चम्पावत जिले के सूखीढ़ंग डांडा मीनार रोड़ स्थित बुड़म के पास देर रात एक बोलेरो कार गहरी खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात डांडा क्षेत्र में बारातियों को लेकर लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बताया जा रहा है कि कार में सोलह बाराती शामिल थे। चम्पावत से करीब 65 किलोमीटर दूर एक शादी समारोह में शामिल हुये बारातियों को लेकर बोलेरो कार वापस लौट रही थी तो वह एक बडे हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने खाई में रैस्क्यू कर दो घायलों को बचाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। टनकपुर चम्पावत हाई-वे से जुडी सूखीढांग-डाडा मिनार रोड पर वाहन दुर्घटना में बारातियों की मौत हुई। बताया जा रहा है कि सभी बाराती टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। यह भी बताया जा रहा है कि रात्रि लगभग सवा तीन बजे के समीप यह दुर्घटना हुई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ककनई गांव के रहने वाले लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होकर सभी लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे सम्बन्धी ही थे और यह भी बताया जा रहा है कि चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठोती गांव के हैं दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ के अनुसार चम्पावत के सूखीढांग रीठासाहिब मोटर मार्ग पर बारात की एक गाडी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी थी और उसमें पन्द्रह लोग सवार थे जिनमें से तेरह लोगों की मौत की सूचना है और एसडीआरएफ अपना रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना प्रकट की। बता दें कि कुछ समय पूर्व चकराता में भी एक गाडी खाई में गिरने से काफी यात्रियों की मौत हो गई थी और उसमें भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिये थे इससे यह सम्भावनायें बनी थी कि पहाडों में गाडियों के अन्दर ज्यादा सवारियों को बिठाये जाने को लेकर परिवहन विभाग सख्त रूख अपनायेगा लेकिन उसका घृतराष्ट्र बनना लगातार लोगों के जीवन को मौत के मुंह में धकेल रहा है।

LEAVE A REPLY