आईपीएल मैचों पर सट्टे के बाद घृतराष्ट्र बन जाती है पुलिस!

0
94

उत्तराखण्ड के अन्दर क्रिकेट मैच से लेकर राजनीति पर आये दिन करोडो रूपये का सट्टा लग रहा है और यह सट्टा बाजार हर दिन इतना बडा होता जा रहा है कि युवा पीढी कम समय में ही अमीर बनने के ख्वाब देखकर इस काले कारोबार से जुडती जा रही है और सट्टे का यह भ्रम जाल युवा पीढी को ऐसे दोराहे पर लाकर खडा कर रहा है जिसके चलते वह अपना सबकुछ गवाकर रात-दिन चिंता में अपना समय बिता रहे हैं। आईपीएल मैचों से शुरू हुआ सट्टे का काला कारोबार अब देश-विदेश में होने वाले क्रिकेट मैचों पर भी शुरू हो चुका है और सट्टे के बडे-बडे धुरंदर इस धंधे में युवा पीढी को अपने जाल में फंसाकर पहले उन्हें जीत का स्वाद चखा रहे हैं और उसके बाद उनमें लगी सट्टे की लत के बाद उन्हें बर्बादी की राह पर खडा कर दे रहे हैं। क्रिकेट का यह सट्टा अब धर्मनगरी ऋषिकेश को भी बेरंग करने लगा है और युवा पीढी को कुछ बडे सट्टेबाज अपने मकडजाल में फंसाकर उन्हें हर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का इतना बडा चस्का लगा चुके हैं कि युवा पीढी अब इस मकडजाल से बाहर कैसे निकलेगी यह समझ से परे है। हैरानी वाली बात है कि जब आईपीएल मैच शुरू होते हैं तो उसके बाद राज्य की एसटीएफ, जनपदों की एसओजी व थाने चौकियों की पुलिस क्रिकेट सट्टेबाजों को निशाने पर लेकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने के मिशन में रात-दिन जुट जाती है और इन मैचों के दौरान मैदानी जिलों की पुलिस अकसर क्रिकेट सट्टा किंगों पर नकेल लगाने के लिए आगे आती है लेकिन जैसे ही आईपीएल मैच खत्म होते हैं तो सट्टा किंगों के मन में पुलिस का भय खत्म हो जाता है और यही कारण है कि देश-विदेश में होने वाले हर क्रिकेट मैच पर जबरदस्त सट्टे का खेल शुरू हो जाता है और पुलिस घृतराष्ट्र बनकर खामोश हो जाती है।
ऋषिकेश(संवाददाता)। इन दिनों तीर्थ नगरी क्रिकेट की सट्टेबाजी की जद में नजर आ रही है। पहले आई पी एल के मेचों पर सट्टेबाजी की जानकारियां संज्ञान में आती थी मगर अब आम क्रिकेट मेचों पर भी जमकर सट्टेबाजी का खेल शुरू हो गया है। ऋषिकेश शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर तक सट्टेबाजों ने अपना नेटवर्क जमा रखा है। सट्टेबाजी के शौक में अनेकों युवा बर्बादी की तरफ कदम बड़ा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें पढ़ी लिखी युवा पीढ़ी और रसूखदार लोग सबसे ज्यादा शामिल हैं।हेरत की बात यह है कि सट्टे के कारोबार को लेकर बहादुर पुलिस प्रशासन निष्क्रिय नजर आ रहा है।शहर में सट्टेबाजों की बड़ती सक्रियता के बीच नगर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने पुलिस प्रशासन से सट्टेबाजों पर नकैल कसने की मांग की है।उन्होंने कहा कि सट्टेबाजी के अनेकों मामले पिछले कुछ दिनों में संज्ञाम में आये हैं जिसमें युवाओं ने अपने परिवारों की लाखों की गाड़ी कमाई को दांव पर लगाकर ना सिर्फ खुद के लिए मुसिबतें खड़ी की हैं बल्कि अपने परिवारों को भी कर्ज में डुबोने का काम किया है।उन्होंने कहा कि शहर से लेकर यहां के ग्रामीण क्षेत्र तक सट्टेबाजी का जाल बिछा है। इसमें सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी फंस रही हैं। पुलिस की ढिलाई से युवा सट्टेबाजों के चंगुल में फंसकर तबाह हो रहे हैं। व्यापारी नेता प्रतीक कालिया ने पुलिस प्रशासन से सट्टेबाजों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेकर युवाओं को सट्टेबाजी के चंगुल से निकालने की मांग की है।

LEAVE A REPLY