असामाजिक तत्वों ने लगाई टायरों की दुकान मंे आग

0
102

देहरादून(संवाददाता)। पटेलनगर थाना क्षेत्र के आईएसबीटी इलाके में देर रात असामाजिक तत्वों ने दो टायरों की दुकान मंे आग लगा दी जिससे टायरों की दुकान जल गई और उनमें काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिरकार दुकानों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्व कौन थे और उन्होंने दुकानांे में किस रंजिश के चलते आग लगाई।
आईएसबीटी थाना पटेल नगर क्षेत्र के होटल सरवर के आगे दो टायर वालों से लेकर ब्राह्मण वाला में कई दुकानों में हुई आगजनी जिसमें एक टायर वाले गफ्फार ने बताया की रात्रि लगभग बारह बजे आग लगाई गई है असामाजिक तत्वों शानिवार की देर रात आग लगा दी। जब टायर में आग लगते ही धू-धू कर जलने लगे। की सूचना मिलते ही आसपास पास पड़ोस के लोग वहां जमा हो गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच लगभग कई जगह हुए आगजनी में लाखों का सामान जलकर खाक होने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गफ्फार महतो एवं के क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल व कई टायर सहित टिने जल गई है लोगों ने बताया कि आधी रात के वक्त असामाजिक तत्वों द्वारा पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गयी। आग लगते ही टेर तेजी से जलने लगा। आग लगने की सूचना पाकर आसपास के लोग वहां जमा हुए और आनन-फानन में आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लोगों के अथक प्रयास के बावजूद आग पर काबू पाया गया तब तक पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह पूछे जाने पर कि आग किसके द्वारा लगाई गई उन्होंने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना है।

LEAVE A REPLY