देहरादून(संवाददाता)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर ज्ञापन के माध्यम से लाल चंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा चुनाव 2०22 में वोटिंग के दौरान बूथ के अंदर मतदान करते हुए की वीडियों अथवा फोटो वायरल की गई जिसमें प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा मुकदमें किये गए और वहीं दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भी सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियों अथवा फोटो वायरल किये गए जिस पर शासन एवं प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है, भारतीय जनता पार्टी का यह दोहरा चरित्र साफ उजागर होता है।
उन्होनें मांग करते हुए कहा कि उक्त प्रकरण पर दोहरा मापदंड न अपनाते हुए प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। इस अवसर पर एक अन्य ज्ञापन के माध्यम से लाल चंद शर्मा ने परेड मैदान में बनाये गए बैडमिंटन कोर्ट को न खुलवाए जाने की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन के माध्यम स लाल चंद शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की हठधर्मिता के चलते प्रतिभावान खिलाडिय़ों को प्रदेश की राजधानी देहरादून के परेड मैदान में बने बैडमिंटन के लिए इतना इंतजार करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बहुत-से बैडमिंटन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते जिसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां के खिलाडियों को सही प्रशिक्षण नही मिल पाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के 12 से 2० साल की उम्र के वह खिलाड़ी जोकि उच्च तकनीक हासिल करने के इच्छुक तो होते हैंलेकिन प्रदेश सरकार की कुनीतियों के चलते प्रशिक्षण नहीं ले पाते है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि प्रतिभावान खिलाड़ी दक्षिण भारत में जाकर ट्रेनिंग लेने से एक तो खिलाडियों पर आर्थिक बोझ बहुत पड़ता है और दूसरा खाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की पढ़ाई भी बाधित होती है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, अनूप कपूर, दीप बोहरा, कमर खान ताबी, शाहरुख आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
