स्ट्रांक रूम में कैद हुई ईवीएम

0
91

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में हुये विधानसभा चुनाव के बाद की प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है जिसके बाद देहरादून जिले में बनाये गये सभी बूथों से पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। इसी के साथ सभी ईवीएम जिला मुख्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दी गई हैं और उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाबल रात-दिन तैनात किये गये हैं। स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखे जाने को लेकर डीएम ने स्ट्राग रूम का खुद निरीक्षण किया और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को चौबीस घंटे एलर्ट रहने के आदेश दिये हैं। वहीं बाइस दिन बाद स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकालकर उसे मतगणना स्थल पर लाया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुये मतदान के बाद देर रात तक 9,385 पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय में लौट आई थी। दुरस्थ क्षेत्रों की 2312 पोलिंग पार्टियां कल देर रात राजधानी में लौट आई इस तरह सभी ईवीएम वीवीपैट के साथ जिला मुख्यालय में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख ली गई हैं। इन स्ट्रांग रूम पर ही मतगणना होनी है इस तरह ईवीएम अब ठीक बाइस दिन बाद यानी दस मार्च को मतगणना के दिन ही निकलेगी तब तक स्ट्रांग रूम पर कडी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी जो कि चौबीस घंटे स्ट्रांग रूम की हिफाजत करेगी। स्ट्रांग रूम की तय सीमा तक जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी के साथ प्रत्याशी ही जा सकेंगे। प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी भी बूथ पर दुबारा मतदान करने की नौबत नहीं आई और राज्य के सभी सत्तर विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ जो कि चुनाव निर्वाचन आयोग की बडी सफलता ही माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY